फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन शाह को मिला सुनील शेट्टी का सपोर्ट, इससे पहले विराट वाले मामले में लिया था आड़े हाथों

Mon, 24 Dec 2018 11:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Dec 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Sunil Shetty On Naseeruddin Shah Controversy
Sunil Shetty,Naseeruddin Shah

अब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी नसीरुद्दीन शाह के बयान का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि, 'मुझे नहीं लगता कि कभी भी एक मुसलमान, हिन्दू या फिर किसी धर्म का होने के कारण किसी के साथ कुछ होता है। हम एक्टर्स की बात कभी नहीं सुनी जाती है। हम कुछ भी करते हैं तो गलत हो जाता है, जबकि हमारी जरूरत सब जगह होती है, फिर चाहे वह पॉलिटिक्स हो, स्पोर्ट्स में हो या चैरिटी में हो।

Sunil Shetty On Naseeruddin Shah Controversy
सुनील शेट्टी - फोटो : hindustantimes

सुनील शेट्टी ने आगे कहा- किसी भी चीज के लिए एक एक्टर बिना सोचे आगे आ जाता है, लेकिन जब एक एक्टर को लटकाना होता है, बड़ी आसानी से लटका दिया जाता है। क्योंकि हम लोग सॉफ्ट टारगेट होते हैं। यह एक्टर होने के नाते दु:खद है। मुझे लगता है नसीर भाई ऐसा ही कुछ कहना चाहते हैं। सोशल मीडिया बहुत ही पावरफुल है, इसलिए यह सब हो रहा है। 

Sunil Shetty On Naseeruddin Shah Controversy
virat Naseeruddin Shah

बता दें इससे पहले सुनील शेटेटी ने नसीरुद्दीन शाह के उस बयान पर नाराजगी जताई थी जिसमें उन्होंने कहा था- विराट कोहली न सिर्फ दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं बल्कि दुनिया के सबसे खराब व्यवहार वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके इस अहंकार और खराब व्यवहार की वजह से उनकी क्रिकेट की उपलब्धि कम होती है और मेरा भारत छोड़ने का कोई भी इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Shetty On Naseeruddin Shah Controversy
sunil shetty
इस पर सुनील शेट्टी ने कहा था- मेरी नजर में विराट कोहली क्रिकेट जगत के भगवान हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा ही भारतीय टीम को जिताने की सोचते हैं। हालांकि हर इंसान का नेचर अलग होता है। विराट को बदतमीज कहना बिल्कुल सही नहीं है। 
विज्ञापन
Sunil Shetty On Naseeruddin Shah Controversy
naseeruddin shah - फोटो : file photo
इन दिनों नसीरुद्दीन शाह की हर तरफ चर्चा हो रही है। बुलंदशहर में गोहत्या की अफवाह के बाद भड़की हिंसा को लेकर एक बयान दिया कि हिन्दुस्तान का माहौल बेहद खराब है। यहां एक पुलिस अफसर की मौत से ज्यादा अहमियत गाय की मौत को दी जाती है। नसीर के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed