बॉलीवुड के अन्ना यानि सुनील शेट्टी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अगस्त 1961 को जन्में सुनील शेट्टी ने पर्दे पर अपनी अदायगी का लोहा मनवाया है। साल 1992 में उन्होंने फिल्म 'बलवान' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी ने पर्दे पर हर तरह के किरदार बखूबी निभाए। एक्शन और रोमांटिक किरदारों के अलावा सुनील शेट्टी ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और वहां भी सफलता हासिल की। सुनील शेट्टी एक सफल फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ एक फिल्म निर्माता भी है जिन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्मों का निर्माण किया है।
करोड़ों की संपत्ति और महंगी गाड़ियों के मालिक हैं अन्ना
सुनील पिछले कई सालों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन हर वक्त चर्चा में बने रहते हैं। बहुत से फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि सुनील अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं तो उनकी कमाई कहां से होती है। आपको बता दें कि सुनील फिल्मी दुनिया से तो जुड़े हैं ही साथ ही वो एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उनका एक अपना होटल है और साथ ही कपड़ों की एक बुटिक भी है जिसे चलाने में उनकी पत्नी भी उनका हाथ बंटाती हैं।
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : Social Media
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया है और एक रिपोर्ट के अनुसार वो 80 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं। सालभर में वो फिल्मों से करीब 6 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई करते हैं। सुनील चुनिंदा फिल्में ही करते हैं लेकिन हर फिल्म के लिए वो करीब एक से दो करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : Instagram
सुनील शेट्टी अपने होटल से करोड़ों की कमाई करते हैं। उनके होटल की खासियत उदीपी कुजिन है। वहीं उनकी पत्नी भी बिजनेस में उनका हाथ बंटाती हैं। उनक पास एक इंटीरियर डेकोर बुटीक है जिसका नाम R हाउस है। इस बिजनेस के अलावा सुनील शेट्टी की अपनी प्रोडक्शन कंपनी है पॉपकोर्न मोशन पिक्चर्स जिससे 'खेल', 'रक्त' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ है।
4 of 5
सुनील शेट्टी का फार्महाउस
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के अन्ना सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज नाम की क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं। वो एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं और उन्हें महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास टोयोटा, लैंड क्रूजर, जीप रैंगलर जैसी कई गाड़ियां मौजूद हैं। इसके साथ ही मुंबई के पॉश इलाके में उनका अपना आलीशान घर है। साथ ही कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।
5 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने 'दिलवाले', 'अंत', 'मोहरा', 'गोपी किशन', 'बॉर्डर', 'भाई', 'हेराफेरी', 'धड़कन' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। वो 'हेराफेरी' सीरीज का हिस्सा रहे हैं। वहीं खबरों की मानें तो हेराफेरी के तीसरे पार्ट में एक बार फिर श्याम बनकर वो लोगों को हंसाने पर्दे पर आएंगे।