विवादित बयान: पार्टी में सारा अली खान ने दिया लड़की को धक्का? ओरी ने याद किया किस्सा, बोले- ‘गलती नहीं थी..’
Orry On Sara Ali Khan: ओरी और सारा अली खान एक वक्त तक बहुत अच्छे दोस्त थे। मगर पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद जारी है। हाल ही में ओरी ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए एक्ट्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है।
विस्तार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी इन दिनों अपने और सारा अली खान के बीच हुए विवादों को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन वो किसी ना किसी इंटरव्यू में सारा का जिक्र करते हैं। हाल ही में उन्होंने सारा से जुड़ा हुआ एक और मजाकिया किस्सा सुनाते हुए अभिनेत्री पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक पार्टी में सारा ने कथित तौर पर जो मजाक किया उसके बाद उन्हें कैसा बवाल झेलना पड़ा।
सारा की कौन सी हरकत पड़ी ओरी पर भारी?
ओरी ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘कुछ समय पहले मैं और सारा एक पार्टी में गए थे। सारा उस समय एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी थीं। मगर मुझे ज्यादा लोग नहीं जानते थे। उस पार्टी में बैठने की जगह नहीं थी। तब सारा को एक लड़की कुर्सी पर बैठी दिखी। सारा ने उस लड़की को धक्का दे दिया। इसके बाद उस लड़की ने सारा को उसकी पॉपुलरिटी के चलते कुछ नहीं कहा, मगर मुझसे वह झगड़ने लगी। कुछ समय बाद वह लड़की शांत हो गई। उसने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं गलती से हो गया होगा। इस पूरे मामले में मेरी कोई गलती भी नहीं थी फिर भी मैंने बातें सुनीं।'
कभी थीं अच्छी दोस्ती अब रिश्तों में कड़वाहट
बॉलीवुड में एक्ट्रेस सारा अली खान और ओरी की दोस्ती के काफी चर्चे थे। एक समय दोनों ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। मगर बीते कुछ वक्त से दोनों की दोस्ती में कड़वारहट आ गई। एक दूसरे को अनफॉलो करना, क्रिप्टिक पोस्ट और एक दूसरे को तीखीं टिप्पणियां देने से दोस्ती टूटने की खबर फैंस तक पहुंची।
क्याें टूटी ओरी और सारा की दोस्ती?
- दरअसल, जनवरी 2026 में ऑरी ने एक वीडियो शेयर किया था।
- इसमें उन्होंने महिलाओं के लिए सबसे खराब तीन नामों को लिस्ट किया था।
- ओरी ने कथित तौर पर सारा, पलक और अमृता का नाम लेकर कहा कि ये तीन सबसे 'खराब' नाम हैं।
- ये तीनों नाम इब्राहिम अली खान से जुड़े थे। दरअसल, सारा, इब्राहिम की अपनी बहन हैं। अमृता उनकी मां हैं।
- वहीं, टीवी एक्टेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ इब्राहिम की काफी अच्छी दोस्ती है।
- माना जाता है कि ओरी के इसी बयान के बाद सारा और उनके रिश्ते खराब हो गए।