{"_id":"6aa1785a3372692ecb0f948c","slug":"mirzapur-the-movie-hanuman-ansh-and-toxic-box-office-collection-on-wednesday-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: क्या कम होने लगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल? 'हनुमान अंश' ने चौंकाया; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: क्या कम होने लगा 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल? 'हनुमान अंश' ने चौंकाया; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन
Wed, 09 Sep 2026 08:47 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:47 PM IST
सार
Box Office Collection: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के कलेक्शन में अब गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 'हनुमान अंश' ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है। जानिए 'टॉक्सिक' का क्या हाल है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया। हालांकि अब उसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 34वें दिन भी अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। जानिए इन फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
- फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज दर्शकों के बीच कम होने लगा है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अहम किरदारों में हैं।
- पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन इसने 32 करोड़ रुपये कमाए थे।
- तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने सबसे ज्यादा 36 करोड़ रुपये कमाए।
- चौथे दिन इसने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- पांचवें दिन फिल्म की कमाई 15.60 करोड़ रुपये रही।
- छठे दिन इस फिल्म ने 6.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- इसका टोटल कलेक्शन 132.24 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे रही है।
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे रही है।
- 33वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- 34वें दिन 'हनुमान अंश' ने खबर लिखे जाने तक 6.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये हो गया है।
- इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।
बिग बॉस 20: पहले ही टास्क में मचा हंगामा, काजी तौकीर की हरकतों को यूजर्स ने बताया एंटरटेनिंग; पढ़ें ताजा अपडेट
टॉक्सिक टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'टॉक्सिक' का क्या है हाल?
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बहुत उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी। मगर इस फिल्म का जादू बहुत ज्यादा दिन नहीं चल सका।
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बहुत उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी। मगर इस फिल्म का जादू बहुत ज्यादा दिन नहीं चल सका।
- चौदहवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 73 लाख रुपये कमाए थे।
- पंद्रहवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 48 लाख रुपये कमाए हैं।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 247.71 करोड़ रुपये हो गया है।