फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukhwinder Singh: सिंगर ही नहीं अच्छे कंपोजर भी हैं सुखविंदर, इस वजह से 13 साल बाद एआर रहमान कहना पड़ा 'सॉरी'!

Mon, 18 Jul 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Birthday When AR Rahman Apologies to Singer for Forgetting his name in Oscar Award Event For Jai Ho Song
एआर रहमान-सुखविंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुरों के जादूगर सुखविंदर सिंह हर साल 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। संगीत जगत में सुखि के नाम से मशहूर सिंगर इस बार अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। सुखविंदर का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर जिले में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान गायकी की ओर था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुखविंदर केवल 8 साल की उम्र में ही स्टेज परफॉर्मेंस करने लगे थे। आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

Sukhwinder Singh Birthday When AR Rahman Apologies to Singer for Forgetting his name in Oscar Award Event For Jai Ho Song
सुखविंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
गायक ही नहीं कंपोजर भी हैं सुखविंदर
सुखविंदर के दिलोदिमाग पर संगीत बचपन से ही छाया हुआ था। महज 13 साल की उम्र में सुखविंदर सिंह ने सिंगर मलकीत सिंह के लिए तूतक तूतक तूतीया कंपोज किया था। वह एक शानदार सिंगर तो हैं ही साथ ही वह एक अच्छे संगीतकार भी हैं। अब तक वह कई फिल्मों में अपना संगीत दे चुके हैं।
 
Sukhwinder Singh Birthday When AR Rahman Apologies to Singer for Forgetting his name in Oscar Award Event For Jai Ho Song
सुखविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म में मिला पहला ब्रेक

बॉलीवुड के सबसे सफल प्लेबैक सिंगरों में से एक सुखविंदर को फिल्म कर्मा में ब्रेक मिला। इसके बाद सिंगर ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। फिल्मों के अलावा वह खूब सारे स्टेज शोज भी करते हैं। स्टेज पर उन्होंने पहली बार लता मंगेशकर के साथ गाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukhwinder Singh Birthday When AR Rahman Apologies to Singer for Forgetting his name in Oscar Award Event For Jai Ho Song
एआर रहमान-सुखविंदर - फोटो : सोशल मीडिया
..जब ए आर रहमान को बोलना पड़ा 'सॉरी'

सुखिविंदर अपने सिंगिंग करियर में कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम कर चुके हैं। इनमें सबसे सुपरहिट जोड़ी उनकी देश के जाने-माने संगीतकार एआर रहमान संग जमी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट गाने दिए हैं। फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैया छैया' आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसके अलावा वह एक ऐसा गाना भी गा चुके हैं जिसकी वजह एआर रहमान की जिंदगी बदल गई।

विज्ञापन
Sukhwinder Singh Birthday When AR Rahman Apologies to Singer for Forgetting his name in Oscar Award Event For Jai Ho Song
सुखविंदर - फोटो : सोशल मीडिया

हम बात कर रहे हैं 'स्लमडॉग मिलिनियर' के गाने 'जय हो' की। इस गाने ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत का परचम लहराया दिया था। गाने को सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था।  इस अवॉर्ड से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है जिसे बहुत कम लोग ही जानते होंगे। दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड लेते समय एआर रहमान इस गाने के मेन सिंगर को क्रेडित देना ही भूल गए थे। इस घटना के कई साल बाद हाल ही में एआर रहमान ने इसे लेकर अफसोस भी जताया था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि वह समारोह के दौरान सुखविंर का नाम लेना भूल गए थे, क्योंकि उस समय उनके मन में बहुत कुछ चल रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed