फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office Report: ‘थॉर 4’ के आगे पस्त हुई ‘हिट द फर्स्ट केस’, ‘शाबाश मिथु’ को पड़े दर्शकों के लाले

Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection HIT The First Case Shabaash Mithu Day 3 Jug Jugg Jeeyo Day 24 Thor Love And Thunder Day 10
थॉर: लव एंड थंडर, हिट द फर्स्ट केस,शाबाश मिथु - फोटो : सोशल मीडिया

टिकट खिड़की पर पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने रविवार को भी अपना जलवा दिखाया। इस फिल्म को देखने जुटी दर्शकों की भीड़ के चलते बीते शुक्रवार को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ रविवार को भी उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई। उधर, फिल्म ‘शाबाश मिथु’ पहले तीन दिन में ही फ्लॉप फिल्म घोषित हो गई है और सोमवार से इसके शोज भी कम होने की आशंका दिखने लगी है। इस बीच इससे ज्यादा कलेक्शन वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने रिलीज के चौथे रविवार को कर लिया।

Box Office Collection HIT The First Case Shabaash Mithu Day 3 Jug Jugg Jeeyo Day 24 Thor Love And Thunder Day 10
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

थॉर 4’ के नाम रहा रविवार
सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों में रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर’ का रहा। फिल्म ने रविवार को करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 81.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसमें अंग्रेजी संस्करण की कमाई 53.16 करोड़ रुपये और हिंदी संस्करण की कमाई 24.23 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 2.49 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.44 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक करीब 93.19 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Collection HIT The First Case Shabaash Mithu Day 3 Jug Jugg Jeeyo Day 24 Thor Love And Thunder Day 10
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार की फिल्म का संघर्ष जारी
रविवार को कमाई के हिसाब से राजकुमार राव की फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ दूसरे नंबर पर रही। 1.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को 1.93 करोड़ रुपये और रविवार को 2.30 करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से की है। फिल्म इसके साथ ही राजकुमार राव की पहले वीकएंड पर पांच करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म के लिए हफ्ते में बाकी बचे आगे के चार दिन बहुत चुनौतियों भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection HIT The First Case Shabaash Mithu Day 3 Jug Jugg Jeeyo Day 24 Thor Love And Thunder Day 10
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जुग जुग जियो’ फिर से करोड़ी
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की राज मेहता निर्देशित फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। फिल्म ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 40 लाख रुपये, शनिवार को 75 लाख रुपये और रविवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब एक करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 83.12 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Box Office Collection HIT The First Case Shabaash Mithu Day 3 Jug Jugg Jeeyo Day 24 Thor Love And Thunder Day 10
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media

शाबाश मिथु’ को दर्शकों का टोटा
तापसी पन्नू की सृजित मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘शाबाश मिथु’ पहले वीकएंड में ही फ्लॉप फिल्म का तमगा पाने की तरफ बढ़ चली है। मुंबई में पहुंच रही सूचनाओं के मुताबिक देश के तमाम सिनेमाघरों में फिल्म के शोज सोमवार से कम किए जा रहे हैं। सिर्फ 50 लाख रुपये की ओपनिंग के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘शाबाश मिथु’ ने शनिवार को 55 लाख रुपये की कमाई करने के बाद रविवार को भी सिर्फ 60 लाख रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर कमाए। फिल्म पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये कमा सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed