स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के नए पोस्टर को लोकर ये पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। देखिए इसमें क्या गलती हो गई...
करण जौहर अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। करण ने फिल्म की दोनों लीड ऐक्ट्रेस की तस्वीरें भी शेयर की हैं। फिल्म में लीड ऐक्ट्रेस के रूप में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी।
धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को लेकर करण ने जैसे ही पोस्टर शेयर किए तो यह एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमे लोग तारा सुतारिया और टाइगर को लेकर काफी कमेंट कर कर रहे हैं। वहीं अनन्या और टाइगर श्रॉफ ने भी इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।
दरअसल, फिल्म के इस पोस्टर में टाइगर अनन्या और तारा के बीच में बैठे हैं। उनका हाथ तारा की तरफ जिस तरह से दिखाया गया है, उसे लेकर लोगों ने खूब कमेंट करने शुरू कर दिए। इसमें टाइगर का हाथ बेहद छोटा लग रहा है। साथ ही तारा की बॉडी को करव कर रहा है।
हालांकि तारा टाइगर के काफी दूरी पर बैठी हैं। लेकिन पोस्टर को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है यह फोटोशॉप मिस्टेक हो सकती है। पोस्टर में इस तरह की गलती देखते ही फैंस भी चुटकियां लेने से नहीं चूके।