'दंगल' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अपारशक्ति खुराना ने लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी है। वह इन दिनों स्त्री 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म में वह बिट्टू के किरदार के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी उनके साथ काम किया है। हाल ही में अपाशक्ति ने एक बातचीत में बॉलीवुड के खिलाड़ी की खुलकर तारीफ की है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykuma
फिल्म में अक्षय ने सरकटा वंश के आखिरी जीवित सदस्य की भूमिका निभाई है। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बातचीत के दौरान अपारशक्ति खुराना ने अक्षय की हंसाने की कला पर बात करते हुए कहा कि कोई भी उनकी कॉमिक टाइमिंग से मेल नहीं खा सकता।
3 of 5
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम- अपारशक्ति खुराना
उन्होंने अमेरिका में शूटिंग के दौरान अक्षय के साथ बिताए 20 दिनों को याद करते हुए कहा कि वह वह असीम ऊर्जा, अनुशासन और इंडस्ट्री में उनके अब तक सफर से अचंभित हैं। 'स्त्री 2' के सेट पर अक्षय की ऊर्जा और काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ करते हुए अपारशक्ति ने कहा, "जब वह एक सीन भी करने आते हैं, तो भी उनमें ऐसी उर्जा होती है जैसे वह पूरी फिल्म का हिस्सा हों। वह बहुत दिल से काम करते हैं।" अपारशक्ति ने अक्षय के कैमियो रोल में भी अपनी छाप छोड़ने पर आश्चर्य व्यक्त किया।
4 of 5
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम- अपारशक्ति खुराना
गौरतलब है कि 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार को विशिष्ट भूमिका में देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। लोगों को उनकी कॉमिक टाइमिंग खूब पसंद आई थी। स्त्री 2 की स्टाकास्ट की बात करें तो फिल्म में श्रद्धा कपूर , राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
5 of 5
अपारशक्ति खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम- अपारशक्ति खुराना
15 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ रही है। फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
Box Office Report: 14वें दिन भी खूब चला 'स्त्री 2' का जादू, 'खेल खेल में' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल