सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। इस बीच सुशांत के बोटमैन ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
सारा और सुशांत
- फोटो : File Photo
सुशांत के फार्म हाउस और पवना डैम पर बने टापू 'आपती गवंडे' पर हुई पार्टी पर एनसीबी की नजर है। एनसीबी ने बोटमैन जगदीश का ड्रग्स मामले में बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने बताया कि पवना आइलैंड पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते थे। सुशांत के ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : File Photo
एनसीबी का कहना है कि स्टेटमेंट के मुताबिक टापू पर सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती कई बार आईं। सुशांत के साथ सारा अली खान भी यहां पार्टी करने चार पांच बार आईं। सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर भी आ चुकी हैं। इसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी आईलैंड पर ड्रग्स पार्टी तो नहीं आयोजित होती थीं?
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
बता दें रिया के घर पर एनसीबी की रेड के समय पर एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। इसके डेटा से कुछ वॉट्सएप ग्रुप सामने आए जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बातें हुईं थीं। रिया ड्रग पैडलर से अपनी मां के फोन से बात करती थीं। रिया ने एनसीबी को दिए अपने बयान में कथित तौर पर सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद में अपनी भूमिका और वित्त संभालने की बात स्वीकार कर ली थी।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : Amar Ujala
बता दें ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती एवं उसके भाई शौविक (Showik Chakraborty) को जमानत नहीं मिली है। इनके साथ ही अदालत ने अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है।