एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर यानी 'रौद्रम रणम् रुधिरम्' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। जूनियार एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म शानदार तरीके से कलेक्शन करते हुए सफल रही थी। बड़े पर्दे पर फिल्म की सफलता का स्वाद चखने के बाद मेकर्स ने इसे 20 मई को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी सबसे अधिक समय तक देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ अंग्रेजी फिल्मों के नाम ही था।
सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गैर अंग्रेजी फिल्म
एसएस राजामौली की फिल्म अपनी ने ओटीटी पर भी अपनी अविश्वसनीय सफलता को जारी रखते हुए 'आरआरआर' (RRR) अब विश्व स्तर पर नंबर वन गैर अंग्रेजी फिल्म बन चुकी है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा समय तक देखा गया है। जानकारी के मुताबिक, यह 57 देशों में दस शीर्ष फिल्मों में है।
3 of 4
‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सबसे ज्यादा लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में शामिल
क्रांतिकारियों कोमाराम भीम और सीताराम अल्लूरी पर बनी फिल्म 'आरआरआर' एक एक्शन थ्रिलर थी। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह फिल्म साल की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट की मानी जाए तो पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को 18.3 मिलियन घंटे तक देखा गया, वहीं यह फिल्म लगातार दो हफ्तों तक गैर-अंग्रेजी फिल्मों में वैश्विक शीर्ष 10 में रही है और इसे 25.5 मिलियन से अधिक घंटों तक देखा जा चुका है।
4 of 4
RRR-जननी
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स की सूची में भारतीय फिल्में
नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसपर भारतीय फिल्मों की पहुंच दुनिया भर के दर्शकों तक रहती है। आरआरआर हिंदी के साथ इस हफ्ते की वैश्विक सूची में गंगूबाई काठियावाड़ी, टूलिडास जूनियर और जर्सी शामिल हैं। बता दें कि पिछले महीने, 9 मई के सप्ताह में, नेटफ्लिक्स के ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टॉप 10 में प्रदर्शित होने वाली आधी फिल्में भारत की थीं, जो 2021 में ग्लोबल टॉप 10 के लॉन्च के बाद से विश्व स्तर पर किसी भी देश के लिए पहली बार था।