करीब दो साल बाद 2022 में सिनेमाघरों में खूब रौनक दिखाई दी। यह साल फिल्मी दुनिया के लिए अब तक बहुत अच्छा रहा है। साल के शुरू होते ही फिल्म इंडस्ट्री ने दर्शकों को बहुत सी बेहतरीन फिल्में दी, जो लोगों के मनो को बहुत भाई। फिल्मों की कहानी से लेकर इनके निर्देशन तक हर एक चीज से लोग प्रभावित हुए, जिसकी वजह से फिल्म निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की। जहां एक तरफ साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' का बोल बाला रहा, वहीं दूसरी तरफ कई और ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने लोगों को सिनेमाघर जाने के लिए मजबूर किया। इस साल में रिलीज हुई अभी तक आठ फिल्मों ने 200 करोड़ रुपये की कमाई का बड़ा आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लिया था। आईए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में....
Hit Movies: 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' ने ही नहीं, इन फिल्मों ने भी कमाए 200 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2
प्रशांतनील द्वारा निर्देशित इस का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। लोग इसके लिए बहुत उत्सुक थे, जिसका नतीजा यह हुई कि 'केजीएफ चैप्टर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1238 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने केवल पांच दिनों के अंदर ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था।
आरआरआर
लिस्ट में दूसरा नाम 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआ' का है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म लोगों को कुछ इस तरह पसंद आई कि इसने वर्ल्ड वाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर में पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।
द कश्मीर फाइल्स
शुरुआत से विवादों में चल रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स', बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी यह किसी ने भी नहीं सोचा था। 90 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार की कहानी को सबके सामने लाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें 200 करोड़ का कारोबार इसने 14 दिनों में किया था। फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में थे।
वलिमै
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'वलिमै' का नाम इस लिस्ट में देख आप थोड़ा चौंके जरूर होंगे लेकिन इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। यह फिल्म भले ही हिंदी सिनेमाघरों में कमाल न कर पाई हो लेकिन तमिल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बढ़िया कमाई की थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।