सिनेमाजगत में कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनकी लव स्टोरी की शुरुआत शूटिंग के दौरान सेट पर हुई थी। खास बात है कि उनका दिल किसी हीरो पर नहीं बल्कि अपनी ही फिल्म के निर्देशक पर आ गया था। कई सितारों ने झटपट शादी रचा ली तो कुछ सितारों को शादी के बंधन में बंधने के लिए कुछ वक्त लगा। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो शूटिंग के दौरान निर्देशक को दिल दे बैठी थीं।
2 of 7
Sridevi and Boney Kapoor
- फोटो : social media
मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने भी निर्देशक बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी। दोनों के प्यार के किस्से सिनेमाजगत में काफी चर्चित हैं। फिलहाल श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। श्रीदेवी का निधन बीते साल 24 फरवरी को हुआ था।
3 of 7
Kiran Juneja and Ramesh Sippy
- फोटो : file photo
'महाभारत', 'स्वाभिमान' और 'बुनियाद' जैसे सफल टीवी शो करने वाली अभिनेत्री किरण जुनेजा ने निर्देशक रमेश सिप्पी से शादी की। सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन किरण से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया था। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'बुनियाद' के दौरान हुई थी और यहीं से नजदीकियां शुरू हो गईं।
4 of 7
Goldie Behl and Sonali Bendre
- फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने निर्देशक से शादी की। सोनाली की शादी निर्देशक गोल्डी बहल से हुई। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन चार सालों तक उन्होंने सोनाली से कुछ नहीं कहा। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने सोनाली से अपने दिल की बात कही।
5 of 7
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
महेश भट्ट और सोनी राजदान की लव स्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी। महेश भट्ट सोनी राजदान के प्यार में इस कदर डूबे थे कि पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने सोनी से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।