श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक पर तमिलनाडु में बवाल हो गया है। श्रीलंका में सिंहलियों और तमिलनाडु से गए लोगों के बीच दशकों से चले आ रहे संघर्ष और राजनीति ने ‘800’ नामक इस फिल्म को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मुरलीधरन सिंहलियों के समर्थक है, ऐसे में तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने फिल्म में उनका किरदार करने जा रहे चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति से ये फिल्म छोड़ देने की मांग की है।
2 of 5
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : File Photo
तमिलनाडु के नेताओं ने मुथैया का किरदार निभा रहे अभिनेता विजय सेतुपति से मांग की है कि वह अपनी फिल्म '800' में मुथैया का किरदार न निभाएं। साथ ही ये भी कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें गद्दार की संज्ञा दी जाएगी। विजय से यह मांग एक नहीं, बल्कि कई नेताओं ने की है। यहां तक की तमिल फिल्मों के जाने-माने निर्देशक भारतीराजा ने भी विजय से इस किरदार को ठुकरा देने को कहा है।
3 of 5
Vijay Sethupathi
- फोटो : File Photo
हाल ही में विजय ने अपनी एक फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म का निर्माण डार मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी एमएस श्रीपति को सौंपी गई है। विजय ने जब इस फिल्म '800' का पोस्टर जारी किया तो इसके लिए उनकी बहुत तारीफ हुई। लेकिन, फौरन इस पोस्टर पर नजर राजनेताओं की भी पड़ गई और उन्होंने इस फिल्म का राजनीतिकरण कर दिया। फिल्म के निर्माता इस बात को साफ कर चुके हैं कि यह फिल्म मुथैया मुरलीधरन की शुरुआती जिंदगी और खेल पर ही केंद्रित रहेगी। इसके अलावा कुछ नहीं। लेकिन, राजनेताओं को इस पर भरोसा नहीं है। इसलिए, वह इस फिल्म को बंद करने की मांग कर रहे हैं।
4 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : file photo
पत्तलि मक्कल काची (Pattali Makkal Katchi) के संस्थापक एस रामदौस ने अपने बयान में कहा है कि विजय अगर इस फिल्म का विचार नहीं त्याग देते हैं तो वह एक गद्दार कहलाएंगे। एमडीएमके के सचिव वाइको ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है और उन्होंने विजय से कहा है कि वह इस किरदार को स्वीकार न करें। नाम तमिलर काची के एक नेता सीमन ने अपने बयान में कहा है कि फिल्म '800' शायद कोलंबो में रिलीज हो सकती है लेकिन तमिलनाडु में नहीं। सीमन का कहना है कि मुरलीधरन श्रीलंकाई इलेक्शन में सिंहलियों का समर्थन करते हैं।
5 of 5
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : File Photo
तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा ने मुरलीधरन को एक गद्दार बताया है। उनका मानना है कि मुरलीधरन श्रीलंका में रहने वाले तमिलों का समर्थन नहीं करते हैं। इसलिए, भारतीराजा चाहते हैं कि विजय मुथैया का किरदार उनकी बायोपिक में न निभाएं। भारतीराजा के अनुसार सिंहली शासन में जब तमिलों को मारा जा रहा था, उस वक्त मुरलीधरन सिंहलियों का ही समर्थन कर रहे थे। इस पूरे मामले पर अभी तक विजय सेतुपति की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगर सब कुछ ठीक रहेगा तो इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च से शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर होनी है।