अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रही पत्नी आलिया सिद्दीकी मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट पहुंचीं और अपने बयान दर्ज कराया। उन्होंने इस आरोप को दोहराया है कि 2012 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने उनके एक परिजन के साथ छेड़खानी की थी।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान स्थानीय पुलिस ने उनके 164 के बयान दर्ज कराए। हालांकि आलिया ने पत्रकारों से बात करने से स्पष्ट मना कर दिया। दरअसल, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आलिया ने पति नवाजुद्दीन उनके भाइयों और मां आदि के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
3 of 5
आलिया सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने एक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन दोनों के बीच काफी समय से खूब बयानबाजी हो रही है।
4 of 5
पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई महीने की 27 तारीख को आलिया ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला मुंबई का नहीं था इसलिए उस शिकायत को मुजफ्फरनगर के पास बुढ़ाना के लिए स्थानांतरित किया गया। उस एफआईआर की एवज में ही आलिया को मुंबई से बुढाना अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी
- फोटो : File Photo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो परिवार की ओर से फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई देते हुए कहा था कि आलिया सिद्दीकी से उनके भाई नवाजुद्दीन का तलाक हो चुका है। आलिया उनपर और परिवार पर झूठा आरोप लगा रही हैं, जो निराधार है। उन्होंने कहा था- आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास कर रही हैं।