हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इस मुश्किल किरदार को निभाने की चुनौती स्वीकार करने पर भारतीय सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने कंगना की खूब तारीफ की है। साथ ही कंगना के काम की सराहना करते हुए राम्या ने अपने आपको कंगना की बहुत बड़ी प्रशंसक भी बताया है।
कंगना की सराहना करते हुए राम्या कहती हैं, 'यह तो एक बहुत अच्छी खबर है कि कंगना रनौत ने अपनी फिल्म के लिए एक ऐसे विषय का चुनाव किया है जिसकी कहानी लोगों को बहुत बड़ी प्रेरणा दे सकती है। कंगना बहुत ही हिम्मतवाली, शानदार और खुद की शर्तों पर जीने वाली महिला हैं। मैं हकीकत में उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।'
आगे राम्या कहती हैं, 'एक तरह से देखा जाए तो यह कहने की जरूरत नहीं है कि वह जयललिता के बाद दूसरी क्वीन हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कंगना इस फिल्म में बहुत अच्छा काम करेंगी।' कंगना रनौत की इस फिल्म की शूटिंग पर कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद विराम लग गया था। महाराष्ट्र सरकार के शूटिंग शुरू करने के आदेश हो जाने के बाद भी अभी इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है।
4 of 5
थलाइवी
- फोटो : Social Media
हालांकि, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका है लेकिन क्लाइमैक्स सीन में पटकथा की मांग के अनुसार लगभग साढ़े तीन सौ लोगों की जरूरत पड़ेगी। लेकिन, सरकार के ताजा नियमों को मद्देनजर रखते हुए इस सीन को फिल्माया जाना फिलहाल मुमकिन नहीं लगता।
5 of 5
queen web series
- फोटो : social media
पिछले साल के अंत में रिलीज हुई एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल वेब सीरीज 'क्वीन' में राम्या कृष्णन ने भी शक्ति शेषाद्री का किरदार निभाया है। यह वेब सीरीज जयललिता के शुरू से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा को विस्तार से दर्शाती है। इसमें जयललिता के शुरुआती जीवन में आई सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से पेश किया गया है। इस किरदार को निभाने के बाद राम्या कृष्णन की सराहना सभी जगह पर हुई है।
पढ़ें: कैरी मिनाटी ही नहीं ये यूट्यूबर्स भी जीत चुके हैं लोगों का दिल, बीबी की वाइन्स देख तो हो जाते हैं हंस हंसकर लोटपोट