साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई पॉपुलर विलेन रहे हैं, लेकिन एक विलेन ऐसा भी है जिसने अपनी पॉपुलैरिटी और कमाई से अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए। ये हैं एक सुमन तलवार, जो तेलुगु फिल्मों के सुपर विलेन हैं।
सुमन तलवार ने रजनीकांत की 'शिवाजी द बॉस' से लेकर अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' के अलावा कई और फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया और खूब सुर्खियां बटोरीं। जिस रौब और ताव के साथ सुमन तलवार एक्टिंग करते हैं और डॉयलॉग बोलते हैं उसके आगे बाकी विलेन फीके ही नजर आते हैं।
80 के दशक में सुमन तलवार साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एक्टर थे। हर कोई उनके साथ काम करने को उत्साहित रहता। यहां तक कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ हमेशा उनके काम की तुलना की जाती।
80 के उस दौर में सुमन एक फिल्म के 5 लाख बतौर फीस ले रहे थे और उस वक्त के हिसाब से ये फीस काफी ज्यादा थी...लेकिन अचानक ही किस्मत ने पलटा खाया और जो भी रुतबा सुमन तलवार ने हासिल किया था वो खाक में मिल गया।
सुमन तलवार को पर तीन लड़कियों ने अपहरण, रेप और ब्लू फिल्मों में जबरदस्ती एक्टिंग करवाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं पुलिस ने सुमन तलवार के घर से अश्लील वीडियो और फिल्मों की सीडी भी जब्त की।