सिनेमा की रंगीन दुनिया में फिल्मी पर्दे के पीछे भी कई कहानियां और दिलचस्प किस्से बनते रहते हैं। फिल्मी दुनिया के सितारों की लव स्टोरी भी कई बार बेहद फिल्मी होती हैं। जहां कई स्टार्स हम उम्र होते हैं, तो वहीं कुछ में उम्र का बड़ा फासला होता है। हाल ही में सुष्मिता सेन और ललित मोदी अपनी नई-नई लव स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल अभी तो देखना बाकी है कि उनकी ये प्रेम कहानी कहां तक आगे बढ़ती है। हालांकि हम बात कर रहे हैं, साउथ अभिनेता फहाद फासिल और उनकी पत्नी नजरिया की है, इन दोनों के बीच उम्र का फासला भी नहीं आया और दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को मुकम्मल किया। तो चलिए जानते हैं इस क्यूट लव स्टोरी के बारे में...जो बेहद दिलचस्प है।
2 of 6
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : social media
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म पुष्पा में भैरव सिंह का किरदार निभाकर चर्चा में आए साउथ अभिनेता फहाद फासिल ने कमल हासन की 'विक्रम' में भी दमदार अभिनय किया है। उनकी और पत्नी नजरिया नाजिम की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। फिल्म के सेट पर प्यार और फिर परवान चढ़ी दोनों की प्रेम कहानी। उम्र में बढ़ा अंतर होने के बावजूद दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया और आज वह इंडस्ट्री के सबसे सफल कपल्स में से एक हैं।
3 of 6
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : social media
बता दें कि अभिनेता फहाद की पत्नी नजरिया भी मलयालम फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा हैं और दोनों के बीच 12 साल का अंतर है। जब शादी हुई थी तब नजरिया नाजिम की उम्र 19 साल थी जबकि फहाद इस समय 32 साल के थे। वैसे तो फहाद ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन 'बैंगलोर डेज' उनके जीवन की सबसे खास फिल्म है क्योंकि इसी फिल्म ने उनकी असल जिंदगी को बेहद खूबसूरत बना दिया।
4 of 6
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : social media
बात साल 2014 की है जब 'बैंगलोर डेज' के सेट पर नजरिया नाजिम और अभिनेता फहाद की पहली मुलाकात हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी और इसी के साथ उन्होंने असल जिंदगी में भी एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। फहाद और नजरिया ने फरवरी 2014 में ही सगाई कर ली थी और अगस्त में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
5 of 6
फहाद फाजिल, नजरिया नाजिम
- फोटो : social media
फिल्म हो गई थी सुपरहिट
अभिनेता फहाद ने 'बैंगलोर डेज' की रिलीज से पहले ही अपने रिश्ते के बारे में अनाउंसमेंट कर दी थी। जिसके बाद दोनों की जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। फिल्म को इसका फायदा भी मिला और इनकी जोड़ी की तरह बैंगलोर डेज भी सुपरहिट रही।