बॉलीवुड में इन दिनों #MeToo मूवमेंट के तहत कई महिलाएं आगे आ रही हैं, जिन्होंने खुद के साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया। वहीं कई बड़े नाम इन आरोपों में घिरे हैं। जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है। अब #MeToo के तहत आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी खुद के साथ हुई ऐसी ही एक घटना का खुलासा किया है।
2 of 5
Alia Bhatt and Soni Razdan
- फोटो : self
मीडिया वेबसाइट द क्विंट के साथ बात करते हुए सोनी राजदान ने बताया कि उनके साथ भी कई साल पहले सेक्सुअल हैरासमेंट की घटना घट चुकी है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। सोनी राजदान ने कहा कि 'मेरे साथ काम मांगने या स्ट्रगल के दौरान ऐसी घटना नहीं हुई बल्कि एक फिल्म के दौरान मुझे इसका सामना करना पड़ा।'
3 of 5
mahesh bhatt, soni razdan
- फोटो : self
सोनी ने आगे बताया कि 'शूटिंग के दौरान एक शख्स ने मेरा रेप करने की कोशिश की थी लेकिन वो अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया। उस वक्त मैंने ये बात किसी से नहीं की क्योंकि उसके परिवार के लोगों को मैं जानती थी। मैं कुछ बोलती तो इसकी सजा उसके बच्चों और परिवार को भुगतनी पड़ती।'
4 of 5
Alia Bhatt, soni razdan
- फोटो : self
सोनी राजदान ने आगे कहा कि 'इस घटना के बाद मैंने उस शख्स से कभी बात नहीं की। मैंने केवल अपनी रूममेट को उसके बारे में बताया था। मुझे ये भी लगता था कि अगर मैंने ये बात दूसरों को बताई तो शायद ही कोई मेरी बात पर यकीन करेगा। मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया जाएगा हालांकि आज इस तरह की घटना मेरे साथ होती तो मैं जरूर इसकी शिकायत करती।'
रेप के आरोपों का सामना कर रहे आलोक नाथ के साथ भी सोनी राजदान ने काम किया है। जब सोनी से पूछा गया कि फिल्म के सेट पर आलोक नाथ का व्यवहार कैसा रहता था तो उन्होंने कहा कि 'शराब पीने के बाद नशे में वो धुत हो जाते थे और अभद्र तरीके से पेश आते थे। सेट पर वो जिस तरह से मुझे घूरते थे मुझे वो पसंद नहीं आता था।'