बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीते महीने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी और फिर काम की वजह से वह अपनी हनीमून भी प्लान नहीं कर पाईं लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि वह पति के साथ लंदन के लिए रवाना हो चुकी हैं।
सोनम कपूर लंदन में पति आनंद के साथ हनीमून पर नहीं बल्कि अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए गई हैं। सोनम 9 जून को 33 साल की हो जाएंगी और इस मौके पर वह अपने पति के साथ सेलीब्रेट करना चाहती हैं। माना जा रहा है कि वह लंदन में अपने नए घर पर केक काटेंगी।
3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम की बर्थडे पार्टी में उनकी बहन रिया कपूर और बेस्ट फ्रेंड्स- शहला खान और संयुक्ता नायर भी मौजूद होंगी।सोनम कपूर ने बताया कि लंदन में वह एक छोटा सी पार्टी रखेंगी। इसमें वह लंच और डिनर में जाएंगे और मस्ती करेंगे।
4 of 5
sonam kapoor anand ahuja unseen pictures
आपको बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा ने लंदन में तीन बेडरूम का फ्लैट लिया है और जल्द यह दोनों यहां पर शिफ्ट होने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। हालांकि सोनम के लिए यह इतना आसान फैसला नहीं होगा क्योंकि उनका पूरा फोकश इस वक्त अपने करियर है और वह अभी मुंबई में ही रहना पसंद करेंगी।
5 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
वेबसाइट Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम पति आनंद के साथ हनीमून मनाने यूरोप के देश ग्रीस जाने वाले हैं। इसका खुलासा खुद सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। सोनम ने सभी को शादी का गिफ्ट देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुक्रिया कहा। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वो और आनंद ग्रीस जाने का प्लान कर रही हैं।