सोनाली बेंद्रे इन दिनों कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। सोनाली वहां से लगातार अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। कई बार वो इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताती हैं कि परिवार और दोस्तों को लगातार मिस कर रही हैं। ऐसे में जब गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है तो सोनाली इस साल परिवार से दूर हैं।
तस्वीरें: पहली बार मां के बगैर सोनाली के बेटे ने मनाया गणेश चतुर्थी, न्यूयॉर्क से लिखी इमोशनल पोस्ट
गणेश चतुर्थी का त्योहार हमेशा से बॉलीवुड के लिए खास रहा है। बॉलीवुड स्टार्स गणपति बप्पा की पूजा कर उनका विसर्जन करते हैं। सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके पति गोल्डी बहल और बेटा रणवीर बहल नजर आ रहे हैं।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
सोनाली इन दिनों इलाज के साथ खाली वक्त में घूमती-फिरती हैं और किताबें पढ़ती हैं। हाल ही में सोनाली की एक नई फोटो सामने आई थी। इसमें वो एक किताब पढ़ती नजर आ रही थीं। जिसका नाम A Gentleman in Moscow है। सोनाली अक्सर किताबें पढ़ती नजर आती हैं। ऐसा लगता है कि अब उन्हें किताबों से प्यार हो गया है।
कैंसर के इलाज के चलते सिर मुंडवा चुकीं सोनाली ने किताब के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की । इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आज रीड बुक डे है और इस दिन को सेलीब्रेट करने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता था कि आज एसबीसी की नई बुक अनाउंस की जाए।'