फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूयॉर्क से सोनाली बेंद्रे की नई तस्वीर आई सामने, इलाज के बीच खाली वक्त में कर रहीं ये काम

Fri, 10 Aug 2018 09:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
sonali bendre in a book store at new york cancer treatment
सोनाली बेंद्रे

हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्र इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और वो अपना इलाज करा रही हैं। सोनाली बेंद्रे लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर सोनाली ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

sonali bendre in a book store at new york cancer treatment
सोनाली बेंद्रे

तस्वीर में सोनाली न्यूयॉर्क के एक बुक स्टोर में खड़े होकर किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने पहले सिर पर कपड़ा बांधा, फिर हैट लगाई है। कुछ समय पहले सोनाली बेंद्रे बाल्ड हुई थीं। तस्वीर शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा कि 'हैप्पी बुक लवर्स डे'। बता दें कि 9 अगस्त को बुक लवर्स डे था। 

sonali bendre in a book store at new york cancer treatment
सोनाली बेंद्रे

पिछले दिनों सोनाली ने अपने बाल्ड लुक की तस्वीर खुद शेयर की थी, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस गायत्री जोशी और ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान नजर आ रही थीं। दोनों सोनाली बेंद्रे से मिलने खास तौर पर न्यूयॉर्क पहुंची थीं। जिसके बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समेत उनके फैंस ने इस जज्बे को सलाम करते हुए सराहना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre in a book store at new york cancer treatment
सोनाली बेंद्रे

सोनाली ने अपने दोस्तों के लिए एक इमोशनल लेटर भी लिखा था । सोनाली लिखती हैं, 'यह मैं हूं और यह लम्हा मेरी जिंदगी के लिए सबसे खास है। अब मैं हर छोटे से छोटे लम्हें को भी खुलकर जीने की कोशिश करती हूं। मुझे मालूम है कि बेशक यह समय तकलीफ भरा है लेकिन मैं उसे वैसे ही जी रही हूं जैसे जीना चाहती हूं। मैं अपने इन दोस्तों का शुक्रिया करना चाहती हूं जो यहां मुझसे मिलने आए।'

विज्ञापन
sonali bendre in a book store at new york cancer treatment
सोनाली बेंद्रे

सोनाली ने आगे लिखा- 'यह सब बहुत बिजी थे लेकिन फिर भी समय निकालकर मुझसे यहां मिलने आए ताकि मैं अकेला महसूस न करूं। सच्ची दोस्ती क्या होती है यह बताने के लिए शुक्रिया। आप सभी को दोस्त के तौर पर पाकर मैं अपने आपको खुशनसीब समझती हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed