फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले रणवीर को खुलेआम ऐसे कमेंट कर रही हैं दीपिका पादुकोण, एक जवाब ने कर दी बोलती बंद

Fri, 10 Aug 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone latest comment on Ranveer Singh picture will surprise you
Ranveer, Deepika
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कभी भी अपने प्यार का इजहार खुल्लम खुल्ला नहीं किया लेकिन बात शादी तक जरूर पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि इस साल नवंबर में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा जिसकी सारी तैयारियां भी कर ली गई है। कुछ दिन पहले ही यह कपल फ्लोरिडा छुट्टियां बिताने गए थे जहां पर इन दोनों ने एक साथ खूबसूरत पल बिताए। दीपिका और रणवीर भले ही अपने प्यार को दुनिया से छिपा के रखना चाहते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इनके प्यार का सबूत कई बार मिल चुका है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दीपिका ने रणवीर की तस्वीर पर कमेंट किया जिसका जवाब मिलते ही दीपिका शर्म से पानी-पानी हो गईं।

 
Deepika Padukone latest comment on Ranveer Singh picture will surprise you
Deepika Padukone and Ranveer
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में रणवीर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने जैसे ही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया दीपिका पादुकोण खुद को रोक न सकी और कमेंट कर दिया। दीपिका ने कमेंट किया 'इतने हॉट कैसे हो?' दीपिका के इस कमेंट के बाद बॉलीवुड के खिलजी ने भी झट से दीपिका के कमेंट का जवाब दे दिया।
 
Deepika Padukone latest comment on Ranveer Singh picture will surprise you
ranveer and deepika
रणवीर ने दीपिका के कमेंट पर लिखा 'अब हो गया हूं।' इसके साथ ही रणवीर ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया। रणवीर का यह जवाब पढ़कर बेशक दीपिका शरमा गई होंगी। हालांकि यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका ने रणवीर की किसी फोटो पर कमेंट किया हो। इससे पहले दीपिका रणवीर की तस्वीर पर 'माइन' का कमेंट कर चुकी है। इससे इतना तो जरूर कह सकते हैं कि इनके प्यार के चर्चे हर एक ही जुबां पर पहले से ही हैं।
 

 

😆🤣😂 @jackjonesindia #JACKJONESx10 #DontHoldBack

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone latest comment on Ranveer Singh picture will surprise you
Ranveer, Deepika
आपको बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अफेयर की खबरें साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' से आने लगी थीं। इसके बाद यह दोनों कपल कई बार एक दूसरे के साथ देखे जाने लगे। कहा जा रहा है इस कपल की शादी इसी साल इटली के लोम्बार्डी में होगी। शादी की तारीख 10 नवंबर बताई जा रही हैं।  यह जानकारी रणवीर और दीपिका के नजदीकी सूत्रों ने दी है ।
विज्ञापन
Deepika Padukone latest comment on Ranveer Singh picture will surprise you
Deepika and Ranveer
जानकारी के मुताबिक इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा । शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे । फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा को कोई भी सेलेब्रिटी शादी में शामिल नहीं होगा । हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर, रणवीर के बहुत अच्छे दोस्त हैं । इसलिए वो शादी में शामिल हो सकते हैं । दीपिका की तरफ से शाहरुख खान को शादी का न्योता भेजा जाएगा । शादी के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई में एक बहुत बड़ा रिसेप्शन देंगे । रिसेप्शन में पूरे बॉलीवुड के शामिल होने की उम्मीद है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed