बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्री इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रही हैं। सोनाली भले ही न्यूयॉर्क में हैं लेकिन वो इस मुश्किल घड़ी में बिल्कुल अकेली नहीं हैं और उनके दोस्त हमेशा उनके साथ खड़े दिखाए दिए हैं। सोनाली ने फ्रेंडशिप डे के दिन भी अपने दो दोस्तों सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय के साथ तस्वीर शेयर की थी।
सोनाली की नई तस्वीर आई सामने, मुश्किल घड़ी में बेस्ट फ्रेंड ने लिखा- 'हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे'
अब एक बार फिर सोनाली से मिलने उनके दोनों दोस्त सुजैन और गायत्री न्यूयॉर्क पहुंचीं। सुजैन ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि 'यह हम हैं.. तुम्हारे लिए लड़ेंगे, तुम्हारे लिए सम्मान, तुम्हारे लिए हिम्मत, हम हमेशा तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे। तुम इसकी हकदार हो।'
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on
इससे पहले सोनाली अपने लिए एक विग चाहती थीं लेकिन उन्हें चयन करने में मुश्किल हो रही थी। तब प्रियंका चोपड़ा ने उनकी मदद की। जिसके बाद सोनाली बेंद्रे विग में नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अल पचीनो की एक कोट से अपना मैसेज शुरू किया।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
'कोई आपको नहीं बता सकता है कि आपके लिए क्या सही और क्या गलत है। जब मैं विग्स का चयन कर रही थी तो एक पल के लिए मुझे खुद पर शक हुआ, ‘क्या मैं अच्छा दिखना चाहती हूं? मनोरंजन इंडस्ट्री में आपसे हमेशा अच्छा दिखने की उम्मीद की जाती है, शायद यह मेरे अंदर शामिल हो गया है? लेकिन फिर मैंने इसे एक पल और सोचा तो मुझे एहसास हुआ कि ऐसा करना मुझे अच्छा लग रहा है।'