बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पिछले कई दिनों से कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। सोनाक्षी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी के हाथों में हथकड़ी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर #AsliSonaArrested ट्रेंड कर रहा है।
क्या सच में सोनाक्षी सिन्हा हुई हैं गिरफ्तार, हाथों में हथकड़ी लगा वीडियो हो रहा वायरल?
सोनाक्षी वीडियो में ये कहती दिख रही हैं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। आप मुझे इस तरह गिरफ्तार नहीं कर सकते। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके हाथ में हथकड़ी लगाई गई है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनाक्षी को किस जुर्म के लिए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभी वीडियो की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ सकते हैं। इस मामले में सोनाक्षी की टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अभी बीते रोज ही देश के कई हिस्सों में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोनाक्षी के पुतले फूंके हैं। लोगों का आरोप है कि एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया। हालांकि इस घटना के बाद सोनाक्षी ने माफी मांगी है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा- 'दिनांक 23 जुलाई 2019 के दिन सिद्धार्थ कनन के साथ हुए मेरे साक्षात्कार के संदर्भ में, मैं सुनिश्चित करती हूं कि वाल्मीकि समाज के प्रति मुझे अत्यंत आदर है और समाज तथा देश की आजादी के प्रति उनके योगदान पर पूरा गर्व है। हालांकि पूर्ण रूप से अनजाने में मेरे द्वारा बोले गए किसी भी शब्द या बात से किसी भी व्यक्ति, समाज या समूह को किसी भी प्रकार की ठेस पहुंची हो, तो मैं नम्रता पूर्वक क्षमा चाहती हूं और आश्वस्त करती हूं कि ऐसा मेरा उद्देश्य बिलकुल भी नहीं थी।'