हाल ही में संदीप खोसला की भतीजी की शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । शादी के बहुत से वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । कुछ वीडियो में तो करण जौहर, जया बच्चन, सोनम कपूर और श्वेता बच्चन डांस फ्लोर पर थिरकते हुए भी नजर आए ।
पार्टी से निकलते हुए जया बच्चन सीढ़ी उतरते समय लड़खड़ाईं तो ट्रोलर बोले- 'खुद ने तो पी रखी है और...'
यहां जया बच्चन अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ शादी में पहुंची । अमिताभ ने ग्रीन और गोल्डन कलर का पायजामा कुर्ता पहना था । वहीं जया ने बॉर्डर वाली लेमन कलर की साड़ी पहनी थी । दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है ।
वेन्यू के गेट के अंदर जाने पर जया थोड़ा पीछे रह गईं तो बिग बी वहीं खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे । शादी अटेंड करने के बाद जया अकेली ही वेन्यू से बाहर निकलीं । अब उनके खुले बाल जूड़े में बदल चुके थे ।
#jayabachchan at @saudamini08 wedding
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वो गेट पर ही एक एक्ट्रेस से मिलीं । कुछ सेकंड उनसे बातें की और फिर सीढ़ी से उतरते समय थोड़ा लड़खड़ाईंं । इसी बीच मीडिया के फ्लैश उनकी आंखों को चुभने लगे । नीचे उतरते ही वो मीडिया पर भड़कीं । उन्होंने कहा, 'भाई, आप लोग इतना फ्लैश मारते हैं कि....' इतना कहकर वो चुप हो गईं और आगे बढ़ गईं ।
#amitabhbachan and #jayabachchan at @saudamini08 wedding
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
अब जया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं । कुछ यूजर ने कहा, 'ये खुद तो ड्रंक हैं और मीडिया पर आरोप लगा रही हैं ।' वहीं दूसरे ने कहा, 'मैडम का फ्लैश प्रॉब्लम खत्म ही नहीं होता ।'