फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth took an autorickshaw to reach the sets of film Dharman in Mysuru

रजनीकांत: फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर रिक्शा से पहुंचे अभिनेता, थलाईवा को देखने शूटिंग लोकेशन पर जमा हुई भीड़

Wed, 30 Sep 2026 06:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

Rajnikanth On Dharman Shoot: फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत के फैंस उनका दीदार करने सेट के बाहर आकर खड़े हो गए। यह देख थलाईवा ने भी अपने फैंस का अभिवादन पूरे जोर-शोर से किया। इन फैन मूमेंट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Rajinikanth took an autorickshaw to reach the sets of film Dharman in Mysuru
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग के दौरान रजनीकांत की एक झलक पाने की उम्मीद में कई प्रशंसक शूटिंग स्थल के बाहर जमा हो गए थे। वहीं रजनीकांत ने फैंस का दिल रखते हुए लोकेशन पर ऑटो रिक्शा में एंट्री ली। उन्हें देख प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद रजनीकांत ने फैंस से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया और वाहन से उतर गए। 

विज्ञापन

दोबारा बाहर आए रजनीकांत 
मैसूर में शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मीयों ने सेट से प्रशंसकों को दूर करने के लिए गेट बंद कर दिये। मगर इसके बाद फैंस ने रजनीकांत का नाम पुकारना शुरू कर दिया। इसके बाद रजनीकांत दोबारा बाहर आ गए और फैंस का उत्साह बढ़ाया। वीडियो में मैरून शर्ट और धोती पहने रजनीकांत का सादगी देखते बन रही है। इतना ही नहीं रजनीकांत ने शूटिंग से समय निकालकर 30 सितंबर की सुबह मैसूरु के चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा किया। उन्हें बिना मेकअप के, अपने सामान्य सफेद कपड़ों में देखा गया, जब मंदिर परिसर के पास उनके चारों ओर प्रशंसक जमा हो गए थे।

विज्ञापन

Rajinikanth took an autorickshaw to reach the sets of film Dharman in Mysuru
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'धर्मन’ के बारे में 

  • फिल्म 'धर्मन’ रजनीकांत की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। 
  • इस फिल्म का निर्देशन अश्वथ मरिमुथु ने किया है।

  • रिपोट्स के अनुसार अभिनेता राम पोथिनेनी और श्रीलीला भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

  • तेलुगु अभिनेता राम पोथिनेनी और श्रीलीला भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।

  • बीते दिनों सेट से लीक हुए क वीडियो में श्रीलीला गुलाबी और नीले रंग की साड़ी में दिखाई दी थीं। 

  • वहीं कुछ वक्त से राम पोथिनेनी और रजनीकांत के साथ राशि खन्ना की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

Rajinikanth took an autorickshaw to reach the sets of film Dharman in Mysuru
फिल्म 'धर्मन' - फोटो : इंस्टाग्राम

जून में हुई थी फिल्म की घोषणा 
जुन 2026 में इस फिल्म की घोषणा कमल हसन ने की थी। उन्होंने बताया था कि रजनीकांत के साथ उनकी निर्मित फिल्म का नाम 'धर्मन' होगा और इसका निर्देशन अश्वथ मरिमुथु करेंगे। इससे पहले सुंदर सी और सिबी चक्रवर्ती को रजनीकांत के साथ प्रोजेक्ट्स के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया।फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर में रजनीकांत ऑपरेशन थिएटर में सर्जिकल वर्दी पहने, हाथ में खून से सना हुआ स्केलपेल लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके पैरों के पास, उनके चारों ओर सिले हुए शव दिखाई दे रहे हैं, जबकि पोस्टर पर ‘घातक डॉक्टर’ लिखा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed