फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi actor Lalit Prabhakar played ajmal kasab in rajkumar rao prahaar

प्रहार: कौन हैं ललित प्रभाकर? फिल्म में कसाब का किरदार निभाकर ध्यान; इमरान हाशमी के साथ कर चुके हैं काम

Wed, 30 Sep 2026 04:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

Lalit Prabhakar On Playing Kasab: एक्टर ललित प्रभाकर ने 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ में कसाब की भूमिका निभाई है। मगर इससे पहले उन्हें किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया। जानें ललित प्रभाकर के बारे में…..

विज्ञापन
Marathi actor Lalit Prabhakar played ajmal kasab in rajkumar rao prahaar
ललित प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो चुका है। फिल्म में राज कुमार राव उज्जवल निकम की मुख्य भूमिका में हैं। मगर ट्रेलर रिलीज के बाद से कसाब की भूमिका निभाने वाले एक्टर ललित प्रभाकर के बारे में भी फैंस सोशल मीडिया खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन


कौन हैं ललित प्रभाकर? 
अभिनेता ललित प्रभाकर मुख्य रूप से एक मराठी अभिनेता हैं। फिल्म में वह 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले ललित ने आनंदी गोपाल, हम्पी, टीटीएमएम और हॉरर-कॉमेडी जोंबिवली शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान हाशमी के साथ 'ग्राउंड जीरो' फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई थी। मगर कसाब की भूमिका उनके बाकि रोल से  काफी अलग तरह का रोल होगा। 

विज्ञापन

 

Marathi actor Lalit Prabhakar played ajmal kasab in rajkumar rao prahaar
प्रहार - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर बोले  बेहद मुश्किल किरदार था

बीते दिनों ईटाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में ललित प्रभाकर ने कहा, ‘यह एक चुनौती थी, कई कारणों से एक बेहद मुश्किल  किरदार थी। सबसे पहले, मुझे कासाब के मनोविज्ञान को समझना था ताकि मैं पर्दे पर उसके किरदार में ढल सकूं और उसी के अनुरूप अभिनय कर सकूं। मुझे उसकी भाषा की बारीकियों को समझना था, जो हमारी भाषा से अलग है, और उसकी शारीरिक भाषा के अनुसार ढलना था। लेकिन उससे भी बढ़कर, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं हमेशा से खुद को ऐसी भूमिकाओं में देखना चाहता था जो मेरे लिए सोची भी न गई हों। मुझे अपने अभिनय की सीमाओं का विस्तार करना पसंद है।’

विज्ञापन

Marathi actor Lalit Prabhakar played ajmal kasab in rajkumar rao prahaar
प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

क्या खास है प्रहार के ट्रेलर में? 
मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें  26/11 हमले को दिखाया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था। उनकी इस लड़ाई में कई अड़चने देखने को मिलती है। ट्रेलर में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की झलक भी दिखाई देती है।  

विज्ञापन

Marathi actor Lalit Prabhakar played ajmal kasab in rajkumar rao prahaar
प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी’ कब रिलीज होगी? 

  • वहीं अभिनेता ललित प्रभाकर फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।

  • फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं।

  • वामिका गब्बी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी।

  • जयदीप अहलावत भी वकील के तौर पर दिखाई देंगे।

  • यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed