फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mushtaq Khan Prayer Meet Rahul Roy Mukesh Rishi And Bollywood Celebs Pay Tribute To Late Actor

मुश्ताक की प्रार्थना सभा: राहुल रॉय और मुकेश ऋषि के अलावा ये सितारे हुए शामिल, नम आंखों से किया अभिनेता को याद

Wed, 30 Sep 2026 05:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 30 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

Mushtaq Khan Prayer Meet: एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। आज दिवंगत एक्टर की प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

विज्ञापन
Mushtaq Khan Prayer Meet Rahul Roy Mukesh Rishi And Bollywood Celebs Pay Tribute To Late Actor
मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'गदर' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार 24 सितंबर को निधन हो गया था। आज उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। 

विज्ञापन
राहुल रॉय हुए शामिल
दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता राहुल रॉय भी नजर आए। उन्होंने परिवार और करीबी लोगों के साथ मिलकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मुकेश ऋषि ने भी दी श्रद्धांजलि
अभिनेता राहुल रॉय के अलावा मुकेश ऋषि भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे। राहुल रॉय और मुकेश ऋषि समेत कई लोगों ने मुश्ताक खान को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक
मुश्ताक खान ने गुरुवार 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। 

Mushtaq Khan Prayer Meet Rahul Roy Mukesh Rishi And Bollywood Celebs Pay Tribute To Late Actor
मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम
मुश्ताक खान की पॉपुलर फिल्में 
मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढे़ं- कुब्रा सैत: 'इस नतीजे पर कौन...', गोविंदा-कोमल रानी के डेटिंग रूमर्स पर एक्ट्रेस का बयान, सुनीता पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed