बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं लेकिन इस बार वह अपने कोर्ट के मामलों की वजह से नहीं बल्कि एक फोटो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सलमान इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ वक्त गुजार रहे हैं लेकिन दोनों को लोगों ने साथ में कम ही देखा है। पर इस बार एक्ट्रेस एलि एवराम से एक छोटी-सी गलती हो गई और सलमान का राज खुल गया।
एलि एवराम की छोटी सी गलती ने खोला सलमान का राज, डिलीट करने से पहले वायरल हुई फोटो
एलि एवराम ने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर एक फोटो अपलोड की है, जिसमें उनके साथ सलमान और यूलिया साथ नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था, जिस राज को सलमान सबसे छिपाते फिर रहे हैं वह सबके सामने आ गया।
A post shared by Iulia Vantur (@iulia.vantur) on
एलि को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने यह फोटो डिलीट कर दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि यह तीनों वीकेंड पर सलमान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट में थे।
फोटो में तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सलमान ने एलि के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है तो पीछे यूलिया इस पोज पर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो सलमान की आने वाली फिल्म 'रेस-3' में यूलिया एक रोमांटिक गाना गाने वाली हैं।
सलमान और यूलिया के बारे में बॉलीवुड में कोई भी खुलकर बात नहीं करता है लेकिन दबी जुबान में यह कहा जाता है कि यही दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि सलमान ने हमेशा अपनी शादी के सवालों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। अब देखा रोचक होगा कि क्या सलमान को यूलिया में अपना राइट पार्टनर मिल गया है या फिर यह बस एक रूमर है।