फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nayi Naveli Trailer Yami Gautam Stars In A Mysterious Family Entertainer Film Releases On October 16

नई नवेली: 'भाभी डायन है?' यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज; कॉमेडी-रहस्य और एक्शन से भरी दिखी कहानी

Wed, 30 Sep 2026 07:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 30 Sep 2026 07:04 PM IST
सार

Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम की आने वाली फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए कैसा है ट्रेलर और कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
Nayi Naveli Trailer Yami Gautam Stars In A Mysterious Family Entertainer Film Releases On October 16
नई नवेली ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin

विस्तार

मेकर्स ने अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर आज जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर। 
विज्ञापन


क्या है ट्रेलर में खास? 
फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी एक नई बहू, अतरंगी परिवार और एक ऐसे रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे एक बड़े और मजेदार रोमांच में बदल जाता है।
विज्ञापन


क्या डायन है भाभी? 
‘नई नवेली’ में यामी गौतम मोहिनी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत एक आम भारतीय परिवार और उसकी नई बहू से होती है। शादी की रस्में, परिवार के सदस्यों की नोक-झोंक और अलग-अलग तरह के किरदार कहानी को मजेदार बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, परिवार के बीच छिपे कई राज सामने आने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में ‘भाभी डायन है’ वाला रहस्य भी कहानी का अहम हिस्सा है। हालांकि, ट्रेलर को देखकर साफ है कि मामला सिर्फ एक डायन तक सीमित नहीं है। कहानी धीरे-धीरे एक ऐसी दुनिया में पहुंचती है, जहां कॉमेडी, रहस्य, फैंटेसी और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

देखें ट्रेलर- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)

Nayi Naveli Trailer Yami Gautam Stars In A Mysterious Family Entertainer Film Releases On October 16
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
  • आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं।
  • फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।
  • ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण 9: करण जौहर ने की नौंवे सीजन की घोषणा, भावुक होकर बोले- ‘यह आखिरी बार’; जानें कब शुरू होगा शो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed