सिंघम अगेन का जादू लोगों पर नहीं चल सका है। आमतौर दूसरे हफ्ते में भी शानदार कारोबार करने वाली फिल्में आगे चलकर सुपरहिट साबित होती हैं, लेकिन अजय देवगन की इस फिल्म का कारोबार संतोषजनक नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि सिंघम अगने ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं चला बड़े सितारों का जादू
सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने भी काम किया है, लेकिन इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई के लिए तरसती दिख रही है।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में महज इतना कारोबार
350 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई सिंघम अगेन को यूं तो पहले हफ्ते में ही अपना बजट निकाल लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिल्म ने सात दिन में महज 173 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, जो इसकी लागत के हिसाब से काफी कम है।
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे हफ्ते में भी कमाई के लिए जूझ रही फिल्म
सिंघम अगेन दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। दूसरे सप्ताहांत में फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा था और यह भूल भुलैया 3 से पीछे ही रही थी। वहीं, 11वें दिन से ही फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने दो करोड़ नौ लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 216.59 करोड़ रुपये हो गई है।
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : साभार-@sacnilk
सिंघम अगेन पर गहराए संकट के बादल
सिंघम अगेन अब तक अपनी लागत जितनी कमाई भी नहीं कर सकी है। इसी वजह से फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले इस साल अजय देवगन की औरों में कहां दम था और मैदान जैसी फिलमें भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं।
The Great Indian Kapil Show: विवादों में घिरा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', इस आरोप के साथ मिला कानूनी नोटिस