पॉपुलर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubrahmanyam) अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल बालासुब्रमण्यम अभिनेत्रियों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री हैरान रह जाएगी।
सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम ने कहा है कि, आजकल, एक्ट्रेस इतना भी नहीं जानती हैं कि फिल्म इवेंट्स में किस प्रकार की ड्रेस पहननी चाहिए। क्या उन्हें यह लगता है कि रिवीलिंग ड्रेस पहनने से एक्टर और निर्देशक उन्हें काम दे देंगे?
उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरे बयान से अभिनेत्रियां नाराज भी हो जाएं तो भी मुझे बुरा नहीं लगेगा। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां तो तेलगु जानती भी नहीं तो जाहिर है उन्हें मेरा कमेंट समझ नहीं आएगा और अगर समझ आता भी है तो मुझे इसकी परवाह नहीं है। अब देखना होगा कि पॉपुलर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के इस बयान पर कौन सी अभिनेत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आती है।
बात करें एसपी बालासुब्रमण्यम की तो मोहम्मद रफी के जाने के बाद जब बॉलीवुड में हर तरफ किशोर कुमार छाए थे तब उस वक्त एक ही ऐसा सिंगर था जिसमें उनके सामने खड़े होने की काबिलियत थी वो हैं एस पी बालासुब्रमण्यम। 1966 में तेलुगू फिल्म में से उन्हें पहला ब्रेक मिला। इसके बाद तो वो बस गाते चले गए।
एसपी बालासुब्रमण्यम को भारत सरकार ने 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा। वो पिछले 5 दशक में करीब 16 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं। यशुदास के बाद एसपी बेस्ट मेल सिंगर का नेशनल अवॉर्ड पाने वाले दूसरे सिंगर हैं। एसपी ने 6 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।