बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले आलिया अपने नए घर को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं तो वहीं अब नई वेनिटी वैन की वजह से लाइम लाइट में हैं। आलिया ने अपने इस नए चलते फिरते घर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया के नए घर की अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
13 करोड़ के फ्लैट के बाद आलिया की नई वैनिटी वैन की INSIDE तस्वीरें LEAK, सुंदरता में महल भी फेल
इन तस्वीरों में आलिया वैनिटी वैन के अंदर खड़ी है। खास बात यह है कि आलिया के इस नए चलते फिरते घर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वैनिटी वैन की तस्वीरों को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है गौरी खान ने बेहद शानदार काम किया है। वैनिटी वैन की तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन भी दिया है।
एक तस्वीर में आलिया भट्ट वैनिटी वैन के अंदर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया ने लिखा - 'मेरे नए चलते फिरते घर की तस्वीर..गौरी खान।' ऐसा पहली बार नहीं है कि गौरी खान ने किसी सेलिब्रिटी के लिए वैनिटी वैन डिजाइन की हो। इससे पहले गौरी खान करण जौहर के टेरिस और रणबीर कपूर के नए घर का इंटीरियर भी डिजाइन कर चुकी हैं।
A post shared by Latest 24x7 (@latest_24x7) on
आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले आलिया ने अपने लिए एक नया घर खरीद लिया है। आलिया ने यह घर मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है। आलिया के घर खरीदते ही एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानने के बाद शायद एक्ट्रेस को भी अफसोस होगा।