रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर सिम्बा साल के आखिर में बॉलीवुड को तोहफा दे गया। पहले ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान फिर जीरो के फ्लॉप हो जाने से टिकट खिड़की पर सूखा सा पड़ा रहा। दोनों खान की फिल्में भले ना चलीं लेकिन रणवीर सिंह ने कमाल कर दिखाया। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा अब दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। न्यू ईयर की छुट्टियों में फिल्म को और फायदा मिलने की उम्मीद है।
2 of 5
simmba
- फोटो : instagram
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम में अजय देवगन ने जहां ईमानदार पुलिसवाले का किरदार निभाया था तो वहीं सिम्बा में रणवीर सिंह एक भ्रष्ट पुलिसवाले बने हैं। सिम्बा के कलेक्शन पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की ये सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। इससे पहले पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ का बिजनेस किया था।
3 of 5
simmba
- फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, 'दूसरे दिन भी सिम्बा की दहाड़ जारी... शुक्रवार को फिल्म ने 20.72 करोड़ तो वहीं शनिवार को 23.33 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह दो दिन में इसने 44.05 करोड़ का बिजनेस किया।'
4 of 5
simmba
- फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को सिम्बा ने बंपर कलेक्शन किया और 31 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिन में ही फिल्म ने कुल 76 करोड़ का बिजनेस कर लिया। ऐसे में अब वीकडेज पर सभी की निगाहें हैं। जब टिकट के दाम भी कम होंगे और न्यू ईयर पर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के मूड में भी हैं।
5 of 5
simmba
- फोटो : instagram
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। जो सिंघम का किरदार निभा रहे हैं। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है।