मनोरंजन जगत से रोजाना नई जानकारियां सामने आती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें जानने के लिए तो फैंस बेताब रहते ही हैं, इसके साथ ही अपने चहेते सितारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने को लेकर भी फैंस के बीच काफी बज बना रहता है। ऐसे में सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। तो चलिए जानते फोटोज ऑफ द डे में दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं, आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
shweta tiwari
- फोटो : instagram
टीवी से फिल्मों तक में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 41 की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। डीप नेक ब्लाउज के साथ उन्होंने लुक को बोल्ड टच दिया है। उनकी कातिलाना अदाएं किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं।
3 of 11
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : insta
एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने कलर्ड बिकिनी टॉप में अपनी तस्वीर साझा की है। आंखो पर चश्मा चढ़ाए चेहरे पर बड़ी सी स्माइल के साथ रकुल दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं।
4 of 11
सरगुन मेहता, रवि दुबे
- फोटो : insta
अभिनेता रवि दुबे और एक्ट्रेस सरगुन मेहता टीवी के स्टार कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर कई तस्वीरें और मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। आज भी एक्टर ने पत्नी सरगुन के साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मिस यू प्यारी सरगुन। वहीं एक्ट्रेस ने भी रवि दुबे पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बिना दाढ़ी के कितने अच्छे लग रहे हो बडी। इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोटिकॉन भी पोस्ट किया है।
5 of 11
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना कैफ हाल ही में पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाकर मालदीव से वापस लौटी हैं लेकिन आज उन्होंने मालदीव की एक तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'शानदार समय।' इन फोटोज में वह अपने होटल के बाहर चिल करती दिख रही हैं। कटरीना ने ब्लू और व्हाइट कलर में चेक स्टाइल वाला आउटफिट पहना है और नो मेकअप लुक में भी अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं।