श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' को रिलीज हुए आज दो साल हो गए हैं। श्रद्धा के किरदार ने दर्शकों को अंतिम समय तक फिल्म से बांधे रखा था। फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म के दो साल पूरे होने पर उन्होंने 'स्त्री' के सेट से अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
'स्त्री' के दो साल पूरे होने पर श्रद्धा कपूर ने पुरानी यादें कीं ताजा, पोस्ट कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें
एक तस्वीर में श्रद्धा देवी की तरह खड़ी हैं और राजकुमार राव उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में फिल्म के अन्य कलाकार उनके साथ खड़े हैं। श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'स्त्री के दो साल पूरे।' इसके साथ उन्होंने राजकुमार राव, अमर कौशिक, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना सहित अन्य को टैग किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' को अमर कौशिक ने निर्देशित किया था। श्रद्धा की हालिया रिलीज की बात करें तो रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' पर्दे पर आई थी। फिलहाल अभिनेत्री लव रंजन की आने वाली फिल्म की तैयारी कर रही हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं।
वहीं रविवार को श्रद्धा की एक और फिल्म 'साहो' को एक साल पूरे हुए थे। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'साहो' फिल्म से जुड़ी अपनी दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में निर्देशक सुजीत के साथ दिखाई दे रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा #1YearOfSaaho
अपने पोस्ट में श्रद्धा कपूर ने प्रभास और सुजीत को टैग भी किया हुआ है। बता दें कि फिल्म 'साहो' पिछले साल आई बड़े बजट की फिल्मों में से एक थी। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
View this post on Instagram
#1YearOfSaaho 💜 @actorprabhas @sujeethsign
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on