शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। 44 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की फिटनेस देखते ही बनती है। अब शिल्पा ने एक बार फिर से योगासन करते हुए वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं।
शिल्पा-मलाइका ने किया सबसे मुश्किल योगासन, वीडियो देख फैंस फिटनेस की कर रहे तारीफ
बेहद मुश्किल माने वाले वृश्चिकासन करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस का राज बताया। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'मैंने 42 साल की उम्र में योग करना शुरू किया। हालांकि कभी नहीं करने से अच्छा है कि देरी से किया। मैं हमेशा से वृश्चिकासन करना चाहती थी। मेरा हमेशा ऐसा विश्वास है कि कुछ भी नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा शेट्टी 13 बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म होगी- 'निकम्मा'। फिल्म मे शिल्पा को ध्यान में रखते हुए ही एक खास रोल लिखा गया है। साथ ही फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया की भी मुख्य भूमिका है।
फिल्म 'निकम्मा' एक एक्शन फिल्म है और अपनी पिछली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के बाद अभिमन्यु दासानी इसमें भी कुछ बेहतरीन एक्शन दृश्यों में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान हैं। लंबे समय बाद वापसी को लेकर शिल्पा ने कहा था कि ‘हां, मैंने फिर सिनेमा की इस नई धारा में डुबकी लगाने का फैसला कर लिया है। फिल्म 'निकम्मा' की कहानी में मुझे काफी ताजगी दिख रही है और शब्बीर के साथ काम करने के लिए भी मैं उत्साहित रही हूं।'
केवल शिल्पा शेट्टी ही नहीं मलाइका भी अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। मलाइका ने मंडे मोटिवेशन टैग करके एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो चमत्कारासन करती नजर आ रही हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on