फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आइफा अवार्ड्स की पहली शाम रही फिल्म 'अंधाधुन' के नाम, राउतरे और राघवन की फिल्म ने जीते चार पुरस्कार

Tue, 17 Sep 2019 07:23 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Sep 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
iifa rocks 2019 andhadhun wins four awards and tumbbad wins two
iifa - फोटो : amar ujala

तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली निर्माता संजय राउतरे और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने सोमवार की रात मुंबई में शुरू हुए आइफा अवार्ड्स की पहली ही शाम को धमाल कर दिया। तकनीकी कैटेगरी के अवार्ड्स समारोह आइफा रॉक्स में फिल्म अंधाधुन  चार पुरस्कार जीतकर नंबर वन रही।



iifa rocks 2019 andhadhun wins four awards and tumbbad wins two
IIFA Rocks 2019 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपने 20 साल के इतिहास में पहली बार हिंदुस्तान की सरजमीं पर हो रहे आइफा अवार्ड्स की पहली शाम यानी आइफा रॉक्स की रंगीनियों से सोमवार रात मायानगरी गुलजार हुई। इसी शाम हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को बनाने वाले तकनीशियों को भी इनाम मिले। 

iifa rocks 2019 andhadhun wins four awards and tumbbad wins two
IIFA Rocks 2019 - फोटो : IIFA
अंधाधुन ने इन पुरस्कारों में बाजी मार ली। फिल्म तकनीकी पुरस्कारों में चार पुरस्कार मिले। फिल्म अंधाधुन के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार श्रीरामराघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाढा सुरती और योगेश चंदेकर को, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार पूजा लाढा सुरती को, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण के लिए अजय कुमार पी बी को और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत के लिए डैनियल बी जॉर्ज को आइफा अवार्ड्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
iifa rocks 2019 andhadhun wins four awards and tumbbad wins two
IIFA Rocks 2019 - फोटो : IIFA

तकनीकी कैटेगरी के बाकी पुरस्कार में तुम्बड के लिए सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संरचना का पुरस्कार कुणाल शर्मा को और सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव का पुरस्कार फिल्मगेट फिल्म्स एबी को मिला। फिल्म पद्मावत में सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए सुदीप चटर्जी ने, फिल्म बधाई हो में सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए अक्षत घिल्डियाल को, फिल्म पद्मावत में सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के लिए कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर पुरस्कृत किए गए।

विज्ञापन
iifa rocks 2019 andhadhun wins four awards and tumbbad wins two
ali fazal - फोटो : amar ujala

इस शाम को मनोरंजक बनाने के लिए सिनेमा के तमाम सितारों ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियां दी और आइफा अवार्ड्स की इस पहली शाम की मेजबानी की राधिका आप्टे और अली फजल ने। मंच पर प्रस्तुतियां देने वालों में बिलिनेयर पॉप स्टार बन चुकीं ध्वनि भानुशाली को सबसे ज्यादा तालियां मिलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed