नागिन 5 अभिनेता शरद मल्होत्रा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह अभी होम क्वारंटीन हैं। राहत की बात है कि उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया का टेस्ट निगेटिव निकला है। शरद में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और वो डॉक्टर की निगरानी में हैं।
‘नागिन 5’ के इस अभिनेता का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
शरद मल्होत्रा ने एक बयान जारी कर बताया है कि वो कोविड 19 से संक्रमित हैं। शरद ने बताया कि ‘अगर आप पॉजिटिव बने रहते हैं तो लोग आपकी ओर आकर्षित होने लगते हैं। मैंने इस लाइन को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। दुर्भाग्य से मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं।‘
शरद मल्होत्रा ने आगे कहा कि ‘राहत की बात है कि मेरी पत्नी का टेस्ट निगेटिव आया है। मैं सभी एहतियाती उपायों का पालन कर रहा हूं। मेडिकल देखरेख में मैं होम क्वांरटीन में हूं। कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें। मैं जल्द मजबूती के साथ वापसी करने का वादा करता हूं।‘
शरद मल्होत्रा की बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग हैं। वो एकता कपूर के हिट सीरियल नागिन 5 में वीर की भूमिका में हैं। इसके अलावा शरद सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन में भी नजर आ चुके हैं।
#coffee is a hug in a Mug ❤🤗 ...Sweeeeeethearttttt wherz Urs ..?????
A post shared by Sharad_Malhotra009 (@sharadmalhotra009) on
शरद के कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद नागिन 5 की अभिनेत्री सुरभि चंदना ने अपना टेस्ट कराया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर दुआओं के लिए अपने प्रशंसकों को शुक्रिया किया। सुरभि ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘शुक्रिया इतनी चिंता करने के लिए। जब मेरे टेस्ट का परिणाम आ जाएगा तो आपको जानकारी साझा कर दूंगी।‘ बता दें कि शरद मल्होत्रा और सुरभि चंदना की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैँ। नागिन 5 का दोबारा प्रसारण नौ अगस्त 2020 से शुरू हुआ है।