बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। शमिता का जन्म 2 फरवरी 1979 को मंगलौर में हुआ था। वह 90 के दशक की हिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं। शमिता ने साल 2000 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें फिल्म 'जहर' से नई पहचान मिली। बॉलीवुड में शमिता उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी बड़ी बहन तो हिट रही लेकिन छोटी फ्लॉप। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
Twinkle and Rinkie Khanna
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के लोग आज भी दिवाने हैं। लेकिन आपको बता दें कि करण जौहर भी ट्विंकल से शादी करना चाहते थे। खैर, ट्विंकल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन रिंकी खन्ना की तो लोग उन्हें अभी तक भी पूरी तरह पहचानते नहीं है। बता दें कि रिंकी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। जिनमें गोविंदा के साथ फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' भी शामिल है।
बात करेंगे बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान की। मलाइका ने 90 के दशक से ही बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमा रखा है। फिल्म 'दिल से' में सॉन्ग 'छैया-छैया' आज भी लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। फिल्म 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' ब्लॉकबस्टर आइटम सॉन्ग है। लेकिन उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा को वह मुकाम हासिल नहीं हो पाया जो उनकी बड़ी बहन ने पाया है।
इस कड़ी में बात करेंगे 90 के दशक की एक और सुपरहिट एक्ट्रेस काजोल की। काजोल फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने अपनी मां एक्ट्रेस तनुजा से भी ज्यादा बॉलीवुड में नाम कमाया है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन तनिषा की तो बता दें कि वह फिल्मों में बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं। यहां तक कि तनिषा ने कामयाब होने के लिए रियलिटी शो बिग बॉस में एक्टर अरमान कोहली के साथ कई हथकंडे भी अपनाए थे।
अपने स्लिम फिट फिगर के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर हमेशा सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान तक के साथ एक से एक हिट फिल्म दी है। यहां तक कि सबसे ज्यादा हिट फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के साथ दी है। लेकिन बात करें उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी की तो वह बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं।