मुकुथी अम्मन 2: रिलीज से पहले मंदिर पहुंचीं नयनतारा, मां का आशीर्वाद लेकर बांटी साड़ियां; कब रिलीज होगी फिल्म?
- अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' को लेकर चर्चा में हैं।
- फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री चेन्नई के एक मंदिर पहुंचीं।
- नयनतारा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
विस्तार
महिलाओं को बांटीं साड़ियां
दरअसल, मंगलवार को नयनतारा चेन्नई के कालीकाम्बल कामदेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान वह गहरे नीले रंग की साड़ी में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर पीले और लाल रंग का डिजाइन था। उन्होंने नाक में दो पिन और नोज रिंग भी पहनी हुई थी। उनका यह अंदाज फिल्म में उनके किरदार की याद दिला रहा था।
सामने आए वीडियो में नयनतारा मंदिर में पूजा करती और हवन में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान मंदिर को फूलों और पत्तियों से सजाया गया था। पूजा पूरी होने के बाद अभिनेत्री ने वहां मौजूद महिलाओं को साड़ियां, फूल और अन्य चीजें बांटीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं और उन्होंने अपनी टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मंदिर के पुजारी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।
देखें वीडियो-
Nayanthara visits Chennai Kalikambal Temple 🎀👑 #Nayanthara https://t.co/l7bfQxnq3E
— 𝐉𝐞𝐞𝐯𝐚.𝐑 (@jeeva_rrr) November 3, 2026
- नयनतारा की फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' का निर्देशन सुंदर सी ने किया है।
- यह साल 2020 में आई फिल्म 'मुकुथी अम्मन' का सीक्वल है, जिसमें नयनतारा एक बार फिर देवी के किरदार में नजर आएंगी।
- खास बात यह है कि इस बार वह फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका भी निभाती दिखाई देंगी।
- यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- किंग: रिलीज से पहले ही फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, जानें बजट, डायरेक्टर की फीस और OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी