Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Ramayana Gets Bombay High Court Protection Against Piracy Ahead of Release

रामायण: ऑनलाइन लीक करने वालों की खैर नहीं, फिल्म की पायरेसी करने वालों पर होगी कार्रवाई; कोर्ट का बड़ा फैसला

Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

  • रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 
  • फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स को बड़ी राहत मिली है। 
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को पायरेसी से बचाने के लिए अंतरिम सुरक्षा दी है। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana Gets Bombay High Court Protection Against Piracy Ahead of Release
रणबीर कपूर की रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म के एक्टर्स भी इसके बड़े स्तर पर प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को पायरेसी से बचाने के लिए बड़ा फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सुनाया ये आदेश 
कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति या डिजिटल प्लेटफॉर्म बिना अनुमति के फिल्म की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग या स्ट्रीमिंग नहीं कर सकता। इसके अलावा, फिल्म से जुड़ा कोई भी पायरेटेड कंटेंट सामने आने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शिकायत मिलने के बाद उसे हटाना या ब्लॉक करना होगा।
विज्ञापन


बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जस्टिस माधव जामदार ने यह आदेश गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर कॉपीराइट उल्लंघन याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। कंपनी के पास भारत और विदेशों में फिल्म के कॉपीराइट और उसके इस्तेमाल से जुड़े अधिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ranbir Kapoor Ramayana Gets Bombay High Court Protection Against Piracy Ahead of Release
रामायण - फोटो : यूट्यूब
फिल्म के हर हिस्से को पायरेसी से बचाने की मांग
प्रोडक्शन कंपनी ने कोर्ट से फिल्म की स्क्रिप्ट, किरदारों, फुटेज, गानों के बोल और ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत सभी चीजों को पायरेसी से सुरक्षा देने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि फिल्म के पहले पार्ट को बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं, दोनों पार्ट का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

कंपनी ने यह भी बताया कि फिल्म के दोनों ट्रेलर की कुछ फुटेज कथित तौर पर गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर शेयर कर दी गई थीं। प्रोडक्शन कंपनी को डर था कि फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।

Ranbir Kapoor Ramayana Gets Bombay High Court Protection Against Piracy Ahead of Release
रामायण - फोटो : यूट्यूब
गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने नहीं जताई आपत्ति
इस मामले की सुनवाई के दौरान गूगल एलएलसी और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से पेश वकीलों ने प्रोडक्शन कंपनी की मांग पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि पायरेसी से जुड़ी शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कोर्ट के इस आदेश से फिल्म को ऑनलाइन लीक होने से बचाने में मेकर्स को काफी मदद मिल सकती है।

Ranbir Kapoor Ramayana Gets Bombay High Court Protection Against Piracy Ahead of Release
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय हैं। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।
  • वहीं फिल्म का अगला पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- किंग: रिलीज से पहले ही फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, जानें बजट, डायरेक्टर की फीस और OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed