बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जीरो' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। एक तरफ जहां फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की थी वहीं अब 10वें दिन कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए आपको बताते हैं की फिल्म जीरो का अब तक का क्या कलेक्शन हुआ है?
बता दें कि बीते शनिवार को किंग खान की 'जीरो' ने लगभग एक करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जिसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 86 करोड़ पहुंच गया था। फिल्म ने अबतक साढ़े 86 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल फिल्म 100 करोड़ के कलब में शामिल होने की कोशिश में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान की जीरो की शुरुआती कमाई करोड़ों में थी, लेकिन लगातार गिरावट की वजह से फिल्म अब लाखों में जा पहुंची है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई अब 95 प्रतिशत तक गिर चुकी है। वहीं, रणवीर सिंह की 'सिंबा' किंग खान की फिल्म को कड़ी टक्कर देते हुए ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
किंग खान की फिल्म फिल्म 'जीरो' ने पहले हफ्ते में 84.10 करोड़ रुपए कमाए। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की 'जीरो (Zero)' बॉक्स ऑफिस पर कोई भी रिकॉर्ड बनाने से चूक गई है। तो वहीं खबरों की मानें तो किंग खान की फिल्म 'जीरो' को यूपी-बिहार से कलेक्शन के मामले में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि फिल्म को दुनियाभर में 4,400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था।
बता दें कि फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रु. था। फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आए थे, अनुष्का शर्मा एक वैज्ञानिक के किरदार में थी तो वहीं कटरीना सुपरस्टार बबीता कुमारी का रोल प्ले कर रही थी। इस फिल्म की खासियत यह भी थी कि इसमें दबंग खान सलमान ने भी कैमियो किया था तो वहीं बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी आखिरी बार नजर आई थी।