बॉलीवुड में सफलता सबको नसीब नहीं होती। इसके लिए लोग पूरी जिंदगी लगा देते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी सफलता छोड़ किसी और रास्ते पर निकल जाते हैं। ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपनी पहली-दूसरी फिल्म से इतना पॉपुलर हुए कि उन्हें भविष्य का सुपरस्टार कहा जाने लगा। लेकिन उन्होंने अपने बने-बनाए करियर को छोड़ दिया। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं गायत्री जोशी।
2 of 5
gayatri joshi
- फोटो : Social Media
भले ये नाम आप भूल चुके हैं लेकिन उनकी तस्वीर देखकर आप जरूर समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। गायत्री की पहचान शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से होती है। 20 मार्च 1974 को नागपुर में जन्मीं गायत्री को पर्दे पर देखकर लोगों की नजरें ठहर जाया करती थीं। उन्होंने साल 1999 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। वह इसके टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी थीं। इसके बाद साल 2000 में मिस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में गायत्री ने जापान में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान गायत्री को कई बड़े विज्ञापनों और म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला।
3 of 5
gayatri joshi
- फोटो : social media
गायत्री ने बॉम्बे डाइंग, फिलिप्स, गोदरेज, सनसिल्क और एलजी जैसी कंपनियों के खूब विज्ञापन किए। इसके अलावा गायत्री ने हुंडई कार के विज्ञापन में शाहरुख के साथ काम किया था। इसके बाद गायत्री को अपनी पहली ही फिल्म स्वदेश में शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। पहली ही फिल्म शाहरुख के साथ मौका मिलना सपने से कम नहीं होता। फिल्म में शाहरुख के होने के बावजूद भी लोगों ने गायत्री को नोटिस किया।
4 of 5
Gayatri Joshi
- फोटो : Social Media
फिल्म में गायत्री की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि गायत्री को अपनी पहली फिल्म के लिए 4 अवॉर्ड मिले। इनमें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट फीमेल डेब्यू, जी सिने अवॉर्ड फीमेल डेब्यू और गोलडन इंडियन फिल्म अवॉर्ड शामिल है।
साल 2005 में गायत्री ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं। गायत्री के पति विकास ओबेरॉय, ओबेरॉय रियलिटी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आज गायत्री दो बच्चों की मां हैं और अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं।
संजय गुप्ता ने की 'शूटआउट 3 - द गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' की घोषणा, स्क्रिप्ट पर भी शुरू किया काम