हिंदी सिनेमा के अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने शाहिद के पिता अभिनेता पंकज कपूर के साथ अपने तलाक पर इतने वर्षों बाद खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका पंकज कपूर से अलग होने का कोई इरादा नहीं था। वह तो पंकज कपूर ही थे जो उन्हें छोड़ कर आगे बढ़ गए। उस समय शाहिद मात्र साढ़े तीन साल के थे।
पंकज कपूर से तलाक पर बोलीं शाहिद कपूर की मां और कोरोना वॉरियर्स को आलिया ने दिया सरप्राइज, पांच खबरें
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। इस वजह से वहां काम करने वाले कई कलाकार और क्रू को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा रहा है। बीते दिनों अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी के चलते ही आत्महत्या कर ली थी और अब 'ससुराल सिमर का' और 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल में काम करने वाले अभिनेता आशीष रॉय ने लोगों से मदद मांगी है।
आईसीयू में 'ससुराल सिमर का' ये अभिनेता, इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, लोगों से लगाई मदद की गुहार
देशभर में हुए लॉकडाउन का कहर सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग पर टूटा है। देश के प्रवासी मजदूर इस समय में आर्थिक स्थिति से तो परेशान हैं ही साथ ही साथ अपने घर से दूर रहना भी उनके लिए परेशानी भरा है। अब ये मजदूर किसी भी हाल में अपने घर पहुंचना चाहते हैं। जिसके चलते अब इन प्रवासी मजदूरों ने पैदल ही अपने घर का रास्ता तय करना शुरू कर दिया। इसी बीच इन मजदूरों के लिए मसीहा बनकर आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद।
छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'अपनी मम्मी से कहो...'
बीते कुछ दिनों से टिकटॉक काफी विवादों में रहा है। सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक वीडियो को लेकर काफी बबाल हो गया। फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने अपने अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था, आरोप है कि फैजल ने इस वीडियो के जरिए एसिड अटैक को प्रमोट किया है।
टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी की एसिड वाली वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- इस आदमी को काम पर...
कोरोना वायरस महामारी के बीच बॉलीवुड सितारे बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि देने के बाद भी सेलेब्स अपने स्तर पर अलग-अलग तरह से सहायता को आगे आ रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को अपनी तरफ से एक खास सरप्राइज भेजा, जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है।
आलिया भट्ट ने मुंबई के कोरोना वॉरियर्स को दिया सरप्राइज, डॉक्टर ने कहा शुक्रिया