फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pehla Pyaar Doosri Baar trailer release it brings love and friendship new story

पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन लेकर आए प्यार और दोस्ती की नई कहानी, जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर

Mon, 21 Sep 2026 06:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 21 Sep 2026 06:42 PM IST
सार

Pehla Pyaar Doosri Baar: फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में छह नए चेहरों की शानदार अदाकारी की एक झलक दिखी है। 
 

विज्ञापन
Pehla Pyaar Doosri Baar trailer release it brings love and friendship new story
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर फिल्म के टाइटल का मतलब समझा रहा है। ट्रेलर में सभी डेब्यूटेंट अपनी परफॉरमेंस से दिल जीत रहे हैं। ट्रेलर में न सिर्फ मस्तीभरे वन-लाइनर्स बल्कि रोमांस, दोस्ती, पुराने क्रश और अचानक आई उलझनों की भी झलक है।
विज्ञापन

Pehla Pyaar Doosri Baar trailer release it brings love and friendship new story
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में तीन कहानियां दिखाई गई हैं। तीनों कहानियां पहले दोस्ती से शुरू होती हैं। इसके बाद प्यार होता है। फिर आखिर में गलतफहमी होती है। लगभग तीनों कहानियों का अंत पछतावे पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pehla Pyaar Doosri Baar trailer release it brings love and friendship new story
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : यूट्यूब
छाप छोड़ने को तैयार नए चेहरे
'पहला प्यार दूसरी बार' में जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा अपना बिग-स्क्रीन डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके मजेदार इंट्रोडक्शन के बाद, अब मेकर्स ने ट्रेलर के जरिए इस प्रॉमिसिंग नई टीम की एक पहली झलक पेश की है। इसमें छह नए चेहरे अपनी परफॉर्मेंस के साथ अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

मिस यूनिवर्स इंडिया: ‘चौथा ताज लाने तैयार हूं..’, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की अगुआई करेंगी लिज मेजो

विज्ञापन

Pehla Pyaar Doosri Baar trailer release it brings love and friendship new story
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
'पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है। इसका निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म  23 अक्तूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Pehla Pyaar Doosri Baar trailer release it brings love and friendship new story
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : इंस्टाग्राम@luv_films
फिल्म को लेकर क्या बोले निर्देशक?
फिल्म को लेकर निर्देशक अनुज सैनी कहते हैं, ''पहला प्यार दूसरी बार' मेरे लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि यह मेरा डायरेक्टोरियल डेब्यू है। मैं इस सफर को शुरू करने के लिए इससे बेहतर एक्साइटिंग टीम की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि इन छह यंग एक्टर्स ने फिल्म में क्या लाया है। बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक आखिरकार वो अनुभव करे जो हमने साथ मिलकर बनाया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed