बॉलीवुड किंग शाहरुख खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। फिल्म को सफल बनाने के लिए अभिनेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पिता-बेटी की इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए शाहरुख खान ने कई योजनाएं बनाई हैं।
King: लंदन में बेटी सुहाना के साथ 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान! फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:55 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन टीम खासतौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन को फिल्माने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है, जो कहानी का सबसे जरूरी हिस्सा होंगे। फिल्म 'किंग' एक हाई-ऑक्टेन चेज सीक्वेंस के साथ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन