सेल्फी क्लिक करना अब एक ट्रेंड सा बन गया है। लेकिन ये उस समय और भी ज्यादा ट्रेंड में आ जाती जब कोई सुपरस्टार
सेल्फी लेता है। ऐसा ही स्टार में शामिल है बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान।
जी हां, शाहरूख ने हाल ही में अपनी एक सेल्फी ट्वीटर पर पोस्ट की। खास बात ये है कि शाहरुख ने अपनी सेल्फी शानदार कैप्शन के साथ पोस्ट की। उन्होंने सेल्फी के साथ Keeping with the times…instead of being ‘yourself’ trying to be ‘yourselfie’ कैप्शन दिया। शाहरुख की इस सेल्फी को लोगों ने और उनके फैंस ने काफी पंसद किया। साथ ही लोगों ने उनकी सेल्फी को री-ट्वीट भी किया।
बात करें शाहरुख की सेल्फी की तो उनकी ये सेल्फी ब्लैक एंड वाइट है, और उन्होंने ये सेल्फी इतनी पास से ली है कि फोटो में उनका चेहरा बेहद बड़ा दिख रहा है।