सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। उनकी फिल्म पल पल दिल के पास का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज के बाद सनी देओल और उनके बेटे करण को कई सेलेब्स ने बधाईयां दीं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बधाई देने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल रहा। शाहरुख ने सनी देओल और करण दोनों को बधाई दी और कैप्शन में लिखा- 'क्या शानदार टीजर है। एक खूबसूरत फिल्म के लिए करण और सहर को शुभकामनाएं। सनी देओल ने इस फिल्म को दिल और आत्मा से बनाया है। टीम को ढेर सारा प्यार। '
शाहरुख के इस ट्वीट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर के वक्त से ही दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें थीं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सनी देओल और जूही चावला की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने एक तरफ जहां शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी वहीं बॉलीवुड के दो स्टार्स शाहरुख और सनी देओल के बीच लड़ाई की वजह भी बनी।
एक टीवी शो के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की तो सनी ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की, लेकिन मैंने खुद को उन लोगों से दूर कर लिया इसलिए हम कभी नहीं मिले तो बात करने की बात ही नहीं है।'
5 of 5
darr
- फोटो : social media
सनी ने आगे कहा- 'फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।'