आज बॉलीवुड के किंग खान यानी
शाहरुख खान का जन्मदिन है और शाहरुख के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन अलीबाग में मनाया जा रहा है। ऐसे में उनके परिवार से लेकर
बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स अलीबाग पहुंचे हैं।
इससे पहले करण जौहर आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, फराह खान की अलीबाग से कुछ तस्वीरें आईं थीं।
देर रात इस पार्टी में श्वेता बच्चन, ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, नेहा धूपिया, चंकी पांडे जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स इस पार्टी में पहुंचे और मीडिया में आई तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है कि वो इस पार्टी को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
अगर आप शाहरुख के दीवाने है तो आपको पता होगा कि अलीबाग उनकी पंसदीदा जगहों में से एक है। पिछले साल भी शाहरुख ने इसी जगह पर अपना जन्मदिन मनाया था और इस साल भी जन्मदिन मनाने के लिए शाहरुख ने यही वेन्यू चुना।